Homeउत्तर प्रदेशअमित शाह -योगी आदित्यनाथ समेत भाजपा के कई नेता आज पश्चिमी उत्तर...

अमित शाह -योगी आदित्यनाथ समेत भाजपा के कई नेता आज पश्चिमी उत्तर प्रदेश में

- भाजपा नेता घर घर जाएंगे, कार्यकर्ताओं के साथ होगा संवाद

Date:

लखनऊ । भारतीय जनता पार्टी के दिग्गज नेताओं का जमावड़ा शनिवार को एक बार फिर पश्चिमी उत्तर प्रदेश में रहेगा।

अमित शाह मुजफ्फरनगर में रहेंगे, तो मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गाजियाबाद में जनसंपर्क कर लोगों से फिर से सरकार बनाने की अपील करेंगे। मेरठ में स्मृति ईरानी, बिजनौर में केशव प्रसाद मौर्य, तो संभल और मुरादाबाद में उपमुख्यमंत्री डॉक्टर दिनेश शर्मा चुनाव प्रचार करेंगे।

भारतीय जनता पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष व केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह शनिवार को उत्तर प्रदेश के प्रवास पर रहेंगे। वह कई संगठनात्मक बैठकें करेंगे। विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कार्यकर्ताओं एवं पार्टी पदाधिकारियों से संवाद कर उनका मार्गदर्शन करेंगे।

उत्तर प्रदेश भाजपा के सह मीडिया प्रभारी हिमांशु दुबे ने बताया कि शाह सुबह 11 बजे मुजफ्फरनगर पहुचेंगे। वह 11ः15 बजे मुजफ्फरनगर के वृन्दावन गार्डन, भोपा रोड में मुजफ्फरनगर सदर विधानसभा के प्रभावी मतदाताओं के साथ संवाद करेंगे।

इसके पश्चात दोपहर 12ः50 बजे मुजफ्फरनगर के हनुमान चौक से भगत सिंह रोड तक घर-घर जनसम्पर्क करेंगे। अमित शाह दोपहर 2ः10 बजे देवबंद विधानसभा के देवबंद बाजार में जनसम्पर्क करेंगे।

इसके पश्चात दोपहर 3ः15 बजे इन्द्रप्रस्थ कॉलेज में सहारनपुर देहात विधानसभा के प्रभावी मतदाताओं के साथ संवाद करेंगे। वहीं शाम 4ः20 बजे सहारनपुर के सोलिटेयर होटल में विधानसभा चुनाव से जुडे़ पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे। इसके बाद सहारनपुर न्यू शारदा नगर में जनसम्पर्क करेंगे।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बागपत व गाजियाबाद के प्रवास पर रहेंगे।वह यहां कई संगठनात्मक कार्यक्रमों में सम्मिलित होगें। योगी आदित्यनाथ दोपर 1ः20 बजे बडौ़त, बागपत में घर-घर सम्पर्क करेंगे। इसके पश्चात दोपहर 2ः45 बजे छपरौली, बागपत में प्रभावी मतदाताओं के साथ संवाद करेंगे। वहीं शाम 4ः10 बजे मुरादनगर गाजियाबाद में प्रभावी मतदाताओं के साथ संवाद करेगें।

केन्द्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी भी शनिवार को उत्तर प्रदेश के प्रवास पर रहेंगी। स्मृति ईरानी दोपहर 12ः00 बजे होटल क्रस्टल, लाल कुर्ती मेरठ में प्रभावी मतदाताओं के साथ बैठक करेंगी। रजमन बाजार में घर-घर पहुंचकर जनसम्पर्क करेंगी। वहीं दोपहर तीन बजे मंगलम सत्संग मंडप, मेरठ में मेरठ दक्षिण विधानसभा के प्रभावी मतदाताओं के साथ बैठक करेंगी और घर-घर जनसम्पर्क करेंगी।

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का बिजनौर दौरा रहेगा। मौर्य बिजनौर की नगीना तथा नहटौर विधानसभा क्षेत्रों में प्रभावी मतदाताओं के साथ संवाद करेंगें और घर-घर पहुंचकर जनसम्पर्क करेगें। उपमुख्यमंत्री डा. दिनेश शर्मा मुरादाबाद व संभल के प्रवास पर रहेंगे। शर्मा मुरादाबाद और संभल विधानसभा क्षेत्रों के प्रभावी मतदाताओं के साथ बैठक करेंगे। वह इस दौरान घर-घर जाकर जनसम्पर्क भी करेंगे।

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related