Homeउत्तर प्रदेशकरवा चौथ: पति करा रहा था GF को शॉपिंग, पत्नी ने बीच...

करवा चौथ: पति करा रहा था GF को शॉपिंग, पत्नी ने बीच बाजार कर दी धुनाई – Video Viral

Karva Chauth: Husband was making GF shopping, wife thrashed the middle market - Video Viral

Date:

देश में एक तरफ महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए करवा चौथ का व्रत रख रही है, वहीं उत्तरप्रदेश के गाजियाबाद की एक महिला ने करवा चौथ के दिन अपने पति की बीच बाजार ही जमकर पिटाई कर दी है. 

यूपी के गाजियाबाद के थाना कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत बीते दिन यानी करवा चौथ के दिन पत्नी ने अपने पति को बाजार में किसी महिला के साथ उसको शॉपिंग कराते देखा और यह देखते ही पत्नी का पारा सातवें आसमान पर पहुंचा.

पत्नी का दिमाग खराब हुआ तो पत्नी ने तुरंत ही बाजार में अपने परिजनों को बुलाया और पति के साथ साथ उसकी प्रेमिका को भी भरे बाजार में धो डाला. व्यस्त बाजार में अचानक हुए इस हंगामे से लोगों की भीड़ भी मौके पर जमा हो गई. भरे बाजार महिला द्वारा पुरूष की पिटाई की सूचना पर स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंची. 

GF को शॉपिंग कराने ले गया था पति

यह पूरा मामला तुराब नगर मार्केट का है, जहां करवा चौथ जैसे दिन पत्नी ने अपने पति को किसी महिला के साथ देखा वो भी शॉपिंग कराते हुए तो फिर महिला का गुस्सा ठंडा होता कैसे, बस फिर क्या था महिला ने अपने परिजनों को फोन कर बुला लिया और परिजनों और महिला ने अपने पति की खातिरदारी कुछ अलग अंदाज में कर दी. जिसके बाद मामला पुलिस तक पहुंच गया.

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस को जांच में पता चला है कि मारपीट करने वाले दोनों पति पत्नी हैं. पति अपनी प्रेमिका के साथ खरीदारी कर रहा था.

करवा चौथ के दिन हवालात की हवा

शिकायतकर्ता पत्नी प्रीति ने जानकारी देते हुए बताया कि उसकी शादी 2017 में हुई थी और उनका आपस में विवाद है. मामला अभी कोर्ट में चल रहा है लेकिन उसका पति किसी अन्य लड़की को शॉपिंग करा रहा था जिसे आज रंगे हाथों उसने पकड़ लिया और उसे पकड़ कर पुलिस थाने ले आई. 

साफ है कि करवा चौथ के दिन पति को पत्नी की जगह प्रेमिका को शॉपिंग कराना भारी पड़ गया.  पत्नी ने अपने पति द्वारा प्रेमिका को शॉपिंग कराने पर पति को हवालात की हवा खिलवा दी है.

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related