Homeउत्तर प्रदेशलखनऊ में फिर हुई ड्राइवर की पिटाई: थप्पड़ गर्ल के बाद चप्पल...

लखनऊ में फिर हुई ड्राइवर की पिटाई: थप्पड़ गर्ल के बाद चप्पल लेडी ने मात्र 2 रुपए के लिए ड्राइवर को पीटा

Driver thrashed again in Lucknow: After slap girl, chappal lady beat up driver for just Rs 2

Date:

लखनऊ. लखनऊ इस वक्त फिर चर्चा का विषय बना हुआ है लखनऊ में अभी थप्पड़ गर्ल का मामला पूरी तरह शांत हुआ नहीं था कि लखनऊ की चप्पल लेडी का वीडियो तेजी से सोशल मिया पर वायरल होने लगा. वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि महिला एक टेंपो चालक को चप्पलों से लगातार ही पीट रही है.

इस पूरे मामले में आस-पास खड़े लोग इसका वीडियो बना रहे हैं और पुलिस भी बस साइड में कड़ी नजर आ रही है पुलिस तक बीच-बचाव करते तक नजर नहीं आ रही. इससे पहले भी थप्पड़ गर्ल वाले मामले में भी पुलिस ने उस वक्त कोई कार्रवाई नहीं की थी. बाद में वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस को शर्मिंदा होना पड़ा था.

2 रुपए को लेकर शुरू हुआ विवाद

विकासनगर थानाक्षेत्र के अंतर्गत टेढ़ी पुलिया इलाके में इंजीनियरिंग कॉलेज के पास एक महिला टेंपो से उतरी. उसका पैसे के लेन-देन को लेकर टेंपो चालक से विवाद हो गया. विवाद बढ़ता देख आम राहगीर के साथ ट्रैफिक पुलिस के कर्मी भी आ गए.

सभी को साथ देख पहले महिला ने टेंपो चालक को थप्पड़ मारना शुरू कर दिया और देखते ही देखते महिला ने अपनी चप्पल उतारकर टेंपो चालक की धुनाई कर दी. इस दौरान आस-पास मौजूद लोगों ने घटना का वीडियो बना लिया. जानकारी अनुसार, यह पूरी घटना 2 रुपए के लेन-देन को लेकर हुई. 

इंस्पेक्टर कह रहे जो वीडियो बना रहे वो करें बीच बचाव, पुलिस क्यों दे दखल

इस मामले में विकासनगर इंस्पेक्टर आनंद कुमार तिवारी का हैरान करने वाला बयान सामने आया. उन्होंने कहा यह महिला और टेंपो चालक का आपसी विवाद था, जो 2 रुपए को लेकर हुआ था और दोनों मारपीट कर रहे थे. घटना के बाद दोनों पक्ष चले गए और किसी ने थाने में शिकायत नहीं की है.

जो लोग वीडियो बना रहे थे, उन्हें ही बीच बचाव करना चाहिए था, पुलिस इस मामले में क्यो दखल ले. बता दें कि 30 जुलाई को थप्पड़ गर्ल प्रियदर्शिनी के मामले में पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की थी, बल्कि पुलिस ने ऑटो चालक को गिरफ्तार कर लिया था. वहीं, जब घटना का वीडियो वायरल हुआ तो इस मामले में एक इंस्पेक्टर और 2 दरोगा लाइन हाजिर किए गए और थप्पड़ गर्ल के खिलाफ केस भी दर्ज किया गया. 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related