Friday, April 19, 2024
Homeउत्तर प्रदेशभाजपा की सरकार ने उप्र को दिया विकास का एक्सप्रेस-वे : केशव...

भाजपा की सरकार ने उप्र को दिया विकास का एक्सप्रेस-वे : केशव मौर्य

-पूर्व की बसपा और सपा सरकारों में चलने के लिए रोड तक नहीं थी : उप मुख्यमंत्री -'चुनाव में जनता देगी सपा, बसपा और कांग्रेस को जवाब'

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने मंगलवार को यहां कहा कि सत्ता में रहते हुए जनता के विश्वास पर खरी नहीं उतरने वाली बसपा और सपा की सरकारों में लोगों के चलने के लिए सड़क तक नहीं थी।

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्ववर्ती सरकारों में जनता की कमाई सीधे विपक्षी पाटिर्यों के नेताओं की जेबों में जा रही थी। परिवहन सुविधाएं बेहाल थीं, महानगरों में जाम बड़ी समस्या थी।

ऐसे में भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने सत्ता संभालते ही प्रदेश की जनता को चलने के लिए सुविधाजनक मार्ग बनाकर दिये।

गांव-गांव तक सड़कों का जाल बिछाया। इतना ही नहीं पुल और एक्सेप्रेस-वे बनाए जिनपर उत्तर प्रदेश का विकास आज फर्राटा भर रहा है।

समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी को आइना दिखाते हुए उप मुख्यमंत्री केशव मौर्य ने कहा कि जाति और धर्म के नाम पर जनता से ठगी करने वाली सपा और बसपा का पर्दाफाश हो चुका है। विधान सभा चुनाव के परिणाम इसे पुख्ता कर देंगे।

श्री मौर्य ने कहा कि माफियाओं और भ्रष्टाचारियों को शरण देने वाली सपा और बसपा के नेता प्रदेश में लूट, भ्रष्टाचार, तुष्टिकरण और दलितों व पिछड़ों के शोषण का दौर वापस लाना चाहते हैं, लेकिन प्रदेश की जनता ऐसा होने नहीं देगी।

सपा प्रमुख अखिलेश यादव को विश्वास ही नहीं हो रहा है कि कैसे उनके चंगुल से निकलकर उत्तर प्रदेश विकास के एक्सप्रेस-वे पर फार्राटा भरने लगा है।

उन्होंने कहा कि सत्ता में रहते हुए सड़क तक नहीं बनवाने वाले अब सरकार की योजनाओं को अपना बता रहे हैं। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि झूठ की पराकाष्ठा को पार करने वाले विपक्ष की सच्चाई जनता जानती है और आने वाले चुनावों को पूर्व की सरकारों को उनकी करनी का वो पूरा जवाब देगी।

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma is an Indian Journalist and Media personality. He is the Director of the Khabar Arena Media & Network Private Limited , an Indian media conglomerate, and founded Khabar Satta News Website in 2017.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest News