Homeखेलपीवी सिंधु सेमीफाइनल में पहुंचीं, भारत एक और मेडल की उम्मीद बढ़ी

पीवी सिंधु सेमीफाइनल में पहुंचीं, भारत एक और मेडल की उम्मीद बढ़ी

Date:

टोक्यो। भारतीय बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधु टोक्यो ओलिंपिक में महिला सिंगल्स के सेमीफाइनल में पहुंच गई हैं। उन्होंने क्वार्टर फाइनल में चौथी सीड जापान की अकाने यामागूची को 21-13, 22-20 से हरा दिया। यह मैच 56 मिनट तक चला। सिंधु लगातार दूसरे ओलिंपिक में मेडल जीतने से अब सिर्फ एक जीत की दूरी पर हैं। रियो ओलिंपिक में उन्होंने सिल्वर मेडल जीता था। सिंधु और यामागूची के बीच यह अब तक की 19वीं भिड़ंत थी। इसमें सिंधु ने 12वीं बार जीत हासिल की है। मैच के दौरान यामागूची पांच बार कोर्ट पर गिरीं।


इससे पहले दिन की शुरुआत में भारत के लिए शानदार खबर आई। महिला मुक्केबाज लवलिना बोरगोहेन ने 69 किलोग्राम वेट कैटेगरी के सेमीफाइनल में जगह बनाकर देश के लिए एक और मेडल पक्का कर दिया है। हालांकि, एक अन्य महिला मुक्केबाज सिमरनजीत कौर 60 किलोग्राम वेट कैटेगरी में हारकर बाहर हो गई हैं। दूसरी ओर तीरंदाज दीपिका कुमारी क्वार्टर फाइनल मुकाबला हारकर मेडल की होड़ से बाहर हो गई हैं।


महिला हॉकी ने आयरलैंड को 1-0 से हराकर क्वार्टर फाइनल में पहुंचने की अपनी उम्मीद कायम रखी है। शनिवार को भारत का सामना साउथ अफ्रीका से होगा। इसके बाद तय होगा कि महिला हॉकी टीम क्वार्टर फाइनल में पहुंचती है या नहीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related