HomeसिवनीVideo: DIGVIJAY SINGH का कचरा, प्रह्लाद पटेल ने साफ किया

Video: DIGVIJAY SINGH का कचरा, प्रह्लाद पटेल ने साफ किया

Date:

भोपाल। कांग्रेस के महासचिव एवं मध्यप्रदेश के पूर्वमुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने नर्मदा परिक्रमा करके खूब पुण्य कमाया। समापन समारोह नरसिंहपुर के बरमान घाट पर धूमधाम के साथ हुआ। यहां दिग्विजय सिंह को राज​ऋषि को दर्जा भी दिया गया परंतु नर्मदाभक्त दिग्विजय सिंह जाते जाते मां नर्मदा के दामन पर दाग छोड़ गए। भाजपा सांसद प्रह्लाद पटेल ने दूसरे दिन घाट पर जाकर दिग्विजय सिंह का कचरा साफ किया। बताया जा रहा है कि काफी सारी खाद्य सामग्री खराब हुई। उसे नर्मदा जी में विसर्जित भी किया जा सकता था ताकि जीवजंतुओं का भोजन बनती। खबर यह भी है कि प्रहलाद पटेल जो जब कचरे की सूचना मिली तब वो
दमोह थे।दमोह से नरसिंहपुर पहुंचे और सफाई की।



धूमधाम के साथ हुआ था परिक्रमा का समापन समारोह
दिग्विजय सिंह ने नर्मदा परिक्रमा की शुरूआत तो आध्यात्मिक तरीके से की थी परंतु समापन राजनैतिक रहा। समारोह काफी धूमधाम के साथ मनाया गया। बरमान घाट पर दिग्विजय सिंह की तारीफों के कसीदे पढ़े गए। उन्हें मध्यप्रदेश का भाग्यविधाता बताया गया। फिल्म अभिनेता आशुतोष राणा ने तो दिग्विजय सिंह को ‘राजऋषी’ तक का दर्जा दे दिया। करीब 3100 किलोमीटर की यात्रा में दिग्विजय सिंह ने नर्मदा के तटों को नजदीक से देखा। वहां मौजूद गंदगी को देखा और दुख भी जताया। इस परिक्रमा से दिग्विजय सिंह का आत्मविश्वास इतना बढ़ गया कि जिस मप्र में उन्होंने अपने जीवन की शर्मनाक हार का सामना किया था। उसी मध्यप्रदेश में कांग्रेस की अगुवाई करने की इच्छा भी जता दी।
लेकिन कचरा छोड़ गए
जय जयकार के बाद राजनीति​ में प्रवेश करते ही दिग्विजय सिंह फिर पुराने ढर्रे पर चलते नजर आए। मां नर्मदा जिनकी सेवा में उन्होंने 6 माह बिता दिए, के बरमान घाट पर वो अपने भव्य आयोजन का ढेर सारा कचरा छोड़ गए। दूसरे दिन जब सांसद प्रहृलाद भारती को इसकी जानकारी मिली तो वो खुद पहुंचे और बरमान घाट की सफाई की। दिग्विजय सिंह समर्थक इसे प्रहृलाद पटेल का का पॉलिटिकल स्टंट भी कह सकते हैं लेकिन बड़ा सवाल यह है कि मां नर्मदा के आंचल पर कचरा छोड़ ही क्यों गया।
ये है वो टीम जिसने कांग्रेसियों का कचरा साफ किया

 




SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

MP Pulse Polio Campaign: 3 दिन में 1.06 करोड़ से ज्यादा बच्चों को पिलाई गई पोलियो की खुराक, अभियान रहा सफल

भोपाल: मध्यप्रदेश में राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान ने एक...