सिवनी: दिनांक 03/04/2024 को सिवनी विधानसभा क्षेत्र के विधायक दिनेश राय मुनमुन ने दुर्घटना स्थल पहुंच कर तत्काल पुलिस को घटना की जानकारी दी।
आज विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गोपालगंज दौरे पर पहुंचे विधायक श्री दिनेश राय मुनमुन जी को दोपहर लगभग 01:30 बजे गोपालगंज के समीप सड़क दुर्घटना मे मोटरसाइकिल सवार अज्ञात व्यक्ति की मृत्यु होने की जानकारी प्राप्त हुई।
जिसके पश्चात तत्काल श्री राय दुर्घटना स्थल पहुंचे और पुलिस को सूचना दिया। जहां पर मृतक के बैग से प्राप्त दस्तावेज के आधार पर मृतक महाराष्ट्र का निवासी बताया जा रहा है।