Homeसिवनीकश्मीर में आतंकवादियों ने की सरपंच की हत्या, हिंदूओं का नस्ली सफाया...

कश्मीर में आतंकवादियों ने की सरपंच की हत्या, हिंदूओं का नस्ली सफाया जारी- कश्मीरी पंडित संगठन

अमेरिका में इंडियन-अमेरिकन कश्मीर फोरम (आईएकेएफ) ने आतंकवादियों द्वारा पंडित सरपंच की हत्या की निंदा की

Date:

वॉशिंगटन: अमेरिका में कश्मीरी पंडितों का प्रतिनिधित्व करने वाले एक संगठन ने घाटी के अनंतनाग जिले में आंतकवादियों द्वारा पंडित सरपंच की लक्षित हत्या की निंदा की है. अनंतनाग जिले के लरकीपोरा इलाके के सरपंच एवं कांग्रेस पार्टी के सदस्य अजय पंडित (भारती) की आतंकवादियों ने सोमवार को उनके गांव में गोली मार कर हत्या कर दी थी.

इंडियन-अमेरिकन कश्मीर फोरम (आईएकेएफ) ने सोमवार को कहा कि पंडित को लक्ष्य बनाकर उनकी हत्या किया जाना साबित करता है कि घाटी में अल्पसंख्यक कश्मीरी हिंदू समुदाय का नस्ली सफाया बेरोक-टोक जारी है.

संगठन ने एक बयान में कहा कि उनकी नृशंस और सार्वजनिक तौर पर की गई हत्या कश्मीर घाटी में पिछली कुछ सदियों में पूरे कश्मीरी हिंदू समुदाय को उनके घर से बाहर निकालने के लिए उनपर बरपाए गए कहर की याद दिलाता है.

पंडिता के साथ ही निचले स्तर पर काम कर रहे अन्य सरकारी अधिकारियों की सुरक्षा जरूरतों के प्रति स्थानीय प्रशासन के उदासीन रवैये की निंदा करते हुए आईएकेएफ ने मांग की कि कश्मीरी हिंदू जो अब भी घाटी में रह रहे हैं उन्हें घाटी में शांति बहाल होने तक अतिरिक्त पुलिस संरक्षण दिया जाए.

आईएकेएफ ने  अपने बयान में पाकिस्तान और कश्मीर घाटी में उसके समर्थकों की निंदा की जो लश्कर-ए-तैयबा, जैश-ए-मोहम्मद, हिज्बुल मुजाहिदीन और द रजिस्टेंट फ्रंट जैसे वैश्विक आतंकवादी संगठनों को आर्थिक मदद मुहैया कराते हैं, बढ़ावा देने के साथ ही पनाहगाह मुहैया कराते हैं.

अनंतनाग में सोमवार को आतंकियों ने सरपंच की हत्या की थी
जम्मू कश्मीर के अनंतनाग जिले में आतंकियों ने सोमवार को कश्मीरी पंडित सरपंच की गोली मारकर हत्या कर दी थी . एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि आतकियों ने शाम छह बजे अनंतनाग जिले के लारकीपुरा इलाके के सरपंच और कांग्रेस के सदस्य अजय पंडित की उनके गांव में हत्या कर दी . उन्होंने कहा कि पंडित को अस्पताल पहुंचाया गया जहां उन्होंने दम तोड़ दिया . कांग्रेस के एक प्रवक्ता ने घटना की निंदा करते हुए कहा कि पंडित पार्टी के समर्पित कार्यकर्ता थे. फिलहाल, किसी भी आतंकी संगठन ने घटना की जिम्मेदारी नहीं ली है 

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related