सिवनी एवं बरघाट जनपद पंचायत क्षेत्रों में 25 जून को होगा प्रथम चरण का मतदान

SHUBHAM SHARMA
By
SHUBHAM SHARMA
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena...
2 Min Read

सिवनी । त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन 2022 अंतर्गत प्रथम चरण में शनिवार 25 जून को जनपद पंचायत क्षेत्र सिवनी एवं बरघाट के निर्वाचन के लिए शुक्रवार 24 जून को मतदान दलों को मतदान सामग्री के साथ उनके पोलिंग बूथ के लिए रवाना किया गया.

जिसमें सिवनी जनपद क्षेत्र के 25 जनपद वार्डों, 129 ग्राम पंचायतों एवं 1872 पंच वार्डों के लिए 368 मतदान केन्द्रों में होने वाले मतदान के लिए मतदान दलों को मतदान सामग्री का वितरण प्रातरू 7.00 बजे एवं 9.30 बजे पृथक-पृथक दो पाली में पॉलिटेक्निक कॉलेज परिसर सिवनी से किया गया।

इसी तरह बरघाट के 25 जनपद पंचायतों वार्डों, 90 ग्राम पंचायतों एवं 1423 पंच वार्डों के 253 मतदान केन्द्रों में आयोजित होने वाले के लिए मतदान के लिए सामग्री वितरण पीजी कॉलेज बरघाट परिसर से किया गया।

सिवनी और बर्घट क्षेत्र में प्रातः  7 बजे से दोपहर 3 बजे तक होगा मतदान

त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन 2022 अंतर्गत जिले में प्रथम चरण में जनपद पंचायत क्षेत्र सिवनी एवं बरघाट के चुनावों में शतप्रतिशत मतदान करने को लेकर जिला प्रशासन द्वारा लगातार मतदाताओं से अपील की जा रही है। प्रथम चरण में शनिवार 25 जून को सिवनी के 368 एवं बरघाट के 253 मतदान केन्द्रों में प्रातरू 7.00 बजे से दोपहर 3.00 बजे तक मतदान किया जाएगा।  

3,42,537 मतदाता करेंगे अपने मताधिकार का प्रयोग

शनिवार को होने वाले त्रि-स्तरीय पंचायत निर्वाचन के प्रथम चरण में सिवनी जनपद क्षेत्र के 99707 पुरूष, 97101 महिला तथा 6 अन्य मतदाता सहित कुल मतदाता 196814,  इसी तरह बरघाट जनपद क्षेत्र में 71905 पुरूष, 73811 महिला तथा 7 अन्य सहित कुल 145723 मतदाता स्थानीय निर्वाचन के महापर्व में हिस्सा लेंगे।

- Join Whatsapp Group -
Share This Article
Follow:
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *