Homeसिवनीसिवनी /वन्‍य जीव चीतल की चमडे का व्‍यापार करने वाला गया जेल

सिवनी /वन्‍य जीव चीतल की चमडे का व्‍यापार करने वाला गया जेल

Date:

सिवनी वन्‍य जीव चीतल की चमडे का व्‍यापार करने वाला गया जेल

सिवनी : जिले के थाना लखनादौन का है दिनांक 8/02/2020 को थाना प्रभारी लखनादौन द्वारा कस्‍बा भ्रमण के दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्‍त हुई कि एक व्‍यक्ति रानी दुर्गावती चौराह लखनादौन पर जंगली जानवर का चमड़ा लिये खडा है,

ग्राहक का इंतजार कर रहा है सूचना पर मौके मे दो राहगीर गवाही एवं स्‍टाफ के साथ घेराबंदी कर दबिश दिया तथा पूछताछ की गयी,पूछताछ करने पर आरोपी ने अपना नाम डिल्‍ली गोंड निवासी दरगड़ा थाना धूमा, बताया तथा आरोपी के थैले की तलाशी करने पर एक प्‍लास्‍टीक के पन्‍नी में एक जंगली जानवर की खाल प्राप्‍त हुई।

उपवन क्षेत्रपाल द्वारा खाल पहचान कर चीतल की खाल होने की पुष्टि की गई खाल की अनुमानित कीमत 50,000 रूपये होना बताया गया। अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया, जिसकी सुनवाई माननीय श्रीमान अरविंद सिंह टेकाम न्‍यायिक मजिस्‍ट्रेट प्रथम श्रणी लखनादौन के न्‍यायालय में की गई, जिसमें शासन की ओर से न्‍यायालय में आरोपी के जमानत आवेदन पर सहायक अभियोजन अधिकारी सुश्री कीर्ति तिवारी द्वारा आपत्ति दर्ज कराई गई एवं बताया गया कि आरोपी की ओर से कारित अपराध गंभीर प्रकृति का है।

न्‍यायालय द्वारा आरोपी की जमानत खारिज कर दी गई, तथा आरोपी को जेल भिजवाया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related