कांग्रेस की करतूतों और कुकर्मों के काले साम्राज्य का हुआ अंत : श्रीकांत अग्रवाल

SHUBHAM SHARMA
1 Min Read

सिवनी : झूठ के पांव नहीं होते और बड़बोले औंधे मुंह गिरते हैं, श्री कमलनाथ सरकार के पतन के साथ ही प्रदेश में कांग्रेस की करतूतों और कुकर्मों के काले साम्राज्य का भी पतन हुआ है।

इस आशय की बात भाजपा मीडिया प्रभारी श्रीकांत अग्रवाल द्वारा आज मुख्यमंत्री कमलनाथ के इस्तीफे पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कही गई।

श्री अग्रवाल ने कहा कि प्रदेश को बंटाधार युग की ओर धकेल कर भ्रष्टाचार की नई इबारत लिखने वाले श्री कमलनाथ को आखिर सत्य के सामने मुंह की खानी पड़ी । इस तरह प्रदेश एक कामचोर, भ्रष्ट और कमजोर सरकार के मकड़जाल से मुक्त हुआ है

श्री अग्रवाल ने कहा कि बहुमत खोने के बाद पिछले 15 दिनों से प्रदेश को बंधक बनाकर जबरन शासन करने वाले श्री कमलनाथ का बडबोलापन और दिग्विजय सिंह जैसे बंटाधार पुरुष की संगत प्रदेश में कांग्रेस के पतन की वजह बन गई ।

प्रदेश की जनता बधाई की पात्र है जो इस पाखंडी सरकार के विनाशकारी एजेंडे से मुक्त हो गई है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *