MP : कमलनाथ का स्तीफा, फ्लोर टेस्ट से पहले CM कमलनाथ ने किया इस्तीफे का ऐलान, 459 दिन चली सरकार

SHUBHAM SHARMA
2 Min Read

भोपाल: मध्य प्रदेश में होने वाले फ्लोर टेस्ट से पहले सियासत पल-पल बदल रही है. कांग्रेस अपनी सरकार बचाने में जुटी है. फ्लोर टेस्ट से पहले सीएम कमलनाथ प्रेस कॉ़न्फ्रेंस कर रहे हैं. सीएम कमलनाथ ने कहा कि विधानसभा चुनाव में जनादेश कांग्रेस के पक्ष में आया था. लेकिन बीजेपी ने साजिश के तहत सरकार गिराने का प्रयास किया. 

सीएम कमलनाथ ने कहा कि बीजेपी कहती रही कि ये एक नहीं महीने भी नहीं चलेगी. हमने पहले दिन से काम शुरू किया. बीजेपी को जनहितैषी काम रास नहीं आए. बीजेपी के शासनकाल में माफिया मजूबत हुआ था. करोड़ो में खरीद-फरोख्त का खेल खेला गया. कांग्रेस ने भयमुक्त माहौल देने का प्रयास किया.

बागियों पर बरसे सीएम कमलनाथ
बागी विधायकों पर बरते हुए सीएम कमलनाथ ने कहा कि धोखा देने वालों को जनता कभी भी माफ नहीं करेगी. बीजेपी ने पहले दिन से सरकार गिराने की कोशिश की. महाराज के साथ मिलकर बीजेपी ने लोकतंत्र की हत्या करने की कोशिश की.

मुझे विश्वास है कि जनता मेरे है- कमलनाथ
प्रदेश की जनता का विश्वास हमारे साथ है. बीजेपी का प्रमाण नहीं चाहिए, मुझे जनता का प्रमाण पत्र चाहिए. मुझे विश्वास है कि जनता मेरे है. बीजेपी सोचती है कि वो मेरे प्रदेश को हराकर जीत सकती है. लेकिन वो कभी भी मेरे प्रदेश को हरा नहीं सकती है.

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *