Homeसिवनीसिवनी के युवा अतुल पाठक का आगरा में सर्पदंश से निधन

सिवनी के युवा अतुल पाठक का आगरा में सर्पदंश से निधन

Seoni's young Atul Pathak dies of snakebite in Agra

Date:

सिवनी। नगर के मठ मंदिर से कटंगी नाका रोड क्षेत्र निवासी 28 वर्षीय अतुल पाठक का निधन हो गया। युवा पुत्र की मौत पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता माँ हेमलता पाठक गहरे सदमे में है।

अतुल पाठक का ननिहाल हथनापुर सिवनी का है, प्राप्त जानकारी के अनुसार अतुल पाठक (28) किसी कार्य से आगरा गए हुए थे। जहां वे रुके हुए थे वही सर्प के डसने से उनका निधन हो गया।

बुधवार को आगरा में पोस्टमार्टम की कार्यवाही डॉक्टर द्वारा की जा रही है। युवा अतुल के निधन से परिजनो, स्नेहीजनों में गहरा दुख व्याप्त है।

वहीं परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार अंतिम संस्कार गुरुवार को सुबह लगभग 10 बजे कटंगी रोड सिवनी स्थित मोक्षधाम में किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related