Homeमध्य प्रदेशसिकलसेल एनीमिया से पीड़ित बच्चों का विशेष ध्यान रखें - राज्यपाल मंगुभाई...

सिकलसेल एनीमिया से पीड़ित बच्चों का विशेष ध्यान रखें – राज्यपाल मंगुभाई पटेल 

Take special care of children suffering from sickle cell anemia - Governor Mangubhai Patel

Date:

भोपाल: राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने कहा है कि सिकलसेल एनीमिया से पीड़ित बच्चों का विशेष ध्यान रखा जाये। ऐसे बच्चों को अच्छा और सकारात्मक वातावरण दिया जाये।

इनके माता-पिता आवश्यक रूप से अपनी जाँच करवायें। सिकलसेल पीड़ित व्यक्ति नियमित रूप से व्यायाम करें और तेलीय पदार्थों का प्रयोग न करें।

बीमारी की गंभीरता को समझा जाये तथा पीड़ित व्यक्तियों का विशेष ध्यान रखते हुए उनकी समय पर जाँच एवं उपचार किया जाये।

राज्यपाल श्री पटेल ने आज रतलाम जिले के जनजातीय बहुल विकासखण्ड सैलाना में “एनीमिया मुक्त भारत और एनीमिया से बचाव के तरीके” प्रदर्शनी का अवलोकन किया। उन्होंने ग्राम राजाखोरी में महिला-बाल विकास विभाग द्वारा संचालित आँगनवाड़ी केन्द्र का निरीक्षण कर जनजातीय समुदाय के व्यक्तियों से संवाद भी किया।

राज्यपाल श्री पटेल ने कहा कि सिकलसेल एनीमिया से पीड़ित व्यक्ति की रक्त कणिकाएँ हँसिए के आकार की होती हैं। इस कारण से बीमारी को सिकलसेल कहा जाता है। जनजातीय समुदाय में यह बीमारी अधिक होती है।

इसके बचाव के समस्त उपाय किये जाने चाहिये। विवाह से पहले वर एवं कन्या, दोनों के खून की जाँच कराई जानी चाहिये। गर्भवती महिला की जाँच एवं प्रसव के 72 घंटे के अंदर शिशु के रक्त की भी जाँच अनिवार्य रूप से कराई जाये।

सिकलसेल एनीमिया से पीड़ित पुरूष एवं सिकलसेल एनीमिया से पीड़ित स्त्री का विवाह नहीं कराया जाना चाहिये। सामान्य पुरूष अथवा सामान्य महिला, पीड़ित पुरूष अथवा महिला से विवाह कर सकते हैं।

राज्यपाल श्री पटेल ने आँगनवाड़ी केन्द्र में बच्चों से संवाद किया। उन्होंने बच्चों को खिलौने और फल वितरित किये। कक्षा-6 की छात्रा सुगना ने राज्यपाल को राखी बांधी।

राज्यपाल श्री पटेल ने बच्चों को नियमित रूप से आँगनवाड़ी केन्द्र भेजे जाने, उनकी स्वास्थ्य जाँच करवाने और दिव्यांग बच्चों की विशेष देख-भाल किये जाने के निर्देश दिये।

उन्होंने आँगनवाड़ी परिसर में अमरूद का पौधा भी रोपा। राज्यपाल श्री पटेल ने आँगनवाड़ी केन्द्र में आँगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को मोबाइल हेण्डसेट वितरित किये।

राज्यपाल श्री पटेल ने जनजातीय व्यक्तियों से संवाद के दौरान उन्हें नशे का व्यसन छोड़ने और बच्चों की पढ़ाई पर विशेष ध्यान देने की समझाइश दी।

उन्होंने कहा कि राज्य एवं केन्द्र सरकार द्वारा जनजातीय समुदाय के लिये संचालित विभिन्न जन-कल्याणकारी योजनाओं का समुदाय पूरा लाभ लें।

राज्यपाल श्री पटेल ने सैलाना में शासकीय कन्या शिक्षा परिसर में रुद्राक्ष का पौधा रोपा। उन्होंने सैलाना के विश्व प्रसिद्ध केक्टस गार्डन का अवलोकन कर केक्टस की विभिन्न प्रजातियों को देखा और उनके बारे में जानकारी ली।

राज्यपाल श्री पटेल ने सैलाना में महिला स्व-सहायता समूहों द्वारा आयोजित प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया। उन्होंने समूहों की महिलाओं द्वारा बनाई गई चप्पल, काँच का सामान, खिलौने, बैग, साड़ियाँ, चूड़ियाँ, अचार, कड़े, मसाले, दाल आदि को भी देखा एवं उत्पादों की सराहना की।

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related