Homeसिवनीसिवनी: बिना लाईन में लगे कर सकेंगे अपने मताधिकार का उपयोग, दिव्यांग,...

सिवनी: बिना लाईन में लगे कर सकेंगे अपने मताधिकार का उपयोग, दिव्यांग, बुजुर्ग एवं गर्भवती मतदाताओं के लिए स्पेशल सुविधा

मतदान केन्द्रों में दिव्यांग, बुजुर्ग एवं गर्भवती मतदाताओं को दी जायेगी विशेष सुविधा | बिना लाईन में लगे कर सकेंगे अपने मताधिकार का उपयोग

Date:

सिवनी: विधानसभा चुनाव में अधिक से अधिक दिव्यांग मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग कर सकें इसके लिए जिले में विशेष व्यवस्थायें की गई हैं । दिव्यांग मतदाताओं के लिए प्रत्येक मतदान केन्द्र में जहां रैम्प बनाये गये हैं, वहीं मतदान केन्द्रों पर व्हीलचेयर अथवा ट्राइसाइकिल की उपलब्धता सुनिश्चित की गई है.

प्राप्त जानकारी अनुसार दिव्यांग मतदाताओं को दिव्यांग मतदाताओं को बिना कतार में लगे सीधे मतदान करने की अनुमति भी होगी । मतदान केन्द्रों पर तैनात किये जा रहे मतदान कर्मियों को भी मतदान में दिव्यांगों की सहायता के निर्देश दिये गये हैं ।

गर्भवती महिलाएं और बुजुर्ग मतदाता भी डाल सकेंगे बिना लाइन में लगे वोट- मतदान केन्द्रों जहां दिव्यांग मतदाताओं की संख्या अधिक है वहां दिव्यांग मतदाताओं को मतदान केन्द्र तक आने-जाने के लिए वाहन सुविधा भी उपलब्ध कराई जायेगी ।

दिव्यांग मतदाताओं के अलावा निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार बुजुर्ग मतदाताओं और गर्भवती महिला मतदाताओं के लिए भी विशेष व्यवस्थायें की गई हैं । ऐसे मतदाता भी बिना लाइन में लगे सीधे मतदान कर सकेंगे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related