Homeसिवनीसिवनी: गौंवंश अधिनियम में जप्त वाहन होंगे राजसात, 7 दिनों में जिला...

सिवनी: गौंवंश अधिनियम में जप्त वाहन होंगे राजसात, 7 दिनों में जिला दण्डाधिकारी न्यायालय में मालिकों के उपस्थित न होने पर होगी कार्यवाही

Date:

सिवनी: पुलिस अधीक्षक सिवनी द्वारा गौंवंश अधिनियम में जप्त वाहनों के मालिकों की सूची जारी करते हुए अवगत कराया गया कि जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रांतर्गत गौंवंश का परिवहन करते वाहनों को जप्त किया गया है तथा मालिकों के विरूद्ध आपराधिक प्रकरण दर्ज किए गए हैं।

उन्होंने अवगत कराया कि कुल 07 वाहन मालिकों को जिला दण्डाधिकारी न्यायालय में नियत पेशी में उपस्थित होने के नोटिस अनावेदकों के अनुपस्थित रहने से तामील नहीं हो पा रहे हैं।

उन्होंने इस प्रेस नोट के माध्यम से उल्लेखित वाहन मालिकों को अवगत कराया है कि संबंधित वाहन मालिकों के वाहनों को राजसात करने की कार्यवाही के लिए न्यायालय द्वारा नोटिस जारी किया गया है। उक्त वाहन मालिक एक सप्ताह में या नियत दिनांक में न्यायालय जिला दण्डाधिकारी सिवनी में उपस्थित नहीं होते हैं तो एकपक्षीय राजसात का आदेश जारी किया जाएगा।

जारी सूची अनुसार वाहन क्रमांक एवं मालिक का विवरण निम्नानुसार है

  • थाना सिवनी अंतर्गत दर्ज अपराध क्रमांक 263/18 ट्रक वाहन क्रमांक एमपी 09 एचएफ 5700, वाहन मालिक अस्फाक पिता मुस्ताक निवासी बोरदई सिवनी
  • थाना कुरई अंतर्गत दर्ज अपराध क्रमांक 309/13 ट्रक वाहन क्रमांक एमएच 49 एचएफ 0196 एवं फोर्ड फिगो कार वाहन मालिक वसीम खान पिता यासीन खान संजय वार्ड सिवनी, दानिश पिता मजर खान संजय वार्ड सिवनी
  • थाना कुरई अंतर्गत दर्ज अपराध क्रमांक 326/17 कार वाहन क्रमांक एमपी 09 एचडी 7263 वाहन मालिक मो. रिजवान सूफी नगर सिवनी
  • थाना कुरई अंतर्गत दर्ज अपराध क्रमांक 162/2013 ट्रक वाहन क्रमांक सीजी 04 जी 9419 वाहन मालिक राफिक खान भगतसिंह वार्ड सिवनी
  • थाना बंडोल अंतर्गत दर्ज अपराध क्रमांक 228/2022 कार वाहन क्रमांक एमएच 12 डीएफ 5555 वाहन मालिक अ.समी पिता अ.हमीम खैरी कान्हींवाडा
  • थाना धूमा अंतर्गत दर्ज अपराध क्रमांक 99/2024 पिकअप वाहन क्रमांक एमपी 20 एचडी 2966 वाहन मालिक दुर्गेश पिता पुरूषोत्तम झारिया ग्राम खमरिया गोंसाई
  • थाना धूमा अंतर्गत दर्ज अपराध क्रमांक 115/2023 मोटर साईकिल वाहन क्रमांक एमपी 22 एमई 1273, वाहन मालिक प्रसाद यादव पिता हरनाम यादव ग्राम बोरियाकला धूमा
SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

8 कमरों में 900 छात्रों की पढ़ाई! SEONI के इस स्कूल की तस्वीर ने खोली शिक्षा व्यवस्था की पोल

मध्यप्रदेश में शिक्षा व्यवस्था को लेकर बड़े-बड़े दावों के...