सिवनी। कांग्रेस कमेटी के सचिव और वरिष्ठ नेता राजा बघेल तथा उनके परिवार के साथ हुई बदसलूकी, छेड़छाड़ और गाली-गलौज की घटना में बड़ा अपडेट सामने आया है। डूंडासिवनी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन नाबालिग आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के अनुसार दुर्व्यवहार करने वाले तीनो नाबालिगों को मौके पर मौजूद राजा बघेल एवं अन्य लोगों द्वारा ही साथ में डूँडासिवनी थाने लाया गया था और FIR दर्ज करवाई गई| यह कार्रवाई घटना के तुरंत बाद की गई।
जानकारी के अनुसार बदसलूकी करने वाले तीनों नाबालिग आरोपी को सिवनी पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है।
गौरतलब है कि शुक्रवार शाम राजा बघेल अपनी पत्नी के साथ बाबरिया रोड पर टहलने निकले थे, तभी कुछ बाइकर्स ने उन्हें निशाना बनाते हुए अभद्र टिप्पणी, छेड़छाड़ और गाली-गलौज की थी। स्थिति को बिगड़ते देख, वहां मौजूद राहगीरों ने बीच-बचाव किया और कुछ लोगों ने आरोपियों की पिटाई भी कर दी थी।
थाना डूँडासिवनी पुलिस द्वारा इन नाबालिगों के खिलाफ संगीन धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है और उन्हें किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश किया जाएगा।
राजा बघेल ने पुलिस की त्वरित कार्रवाई पर संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि समाज में अनुशासन और कानून का भय बनाए रखना बेहद जरूरी है। वहीं इस घटना ने सिवनी में युवाओं के बिगड़ते रवैये और असामाजिक गतिविधियों को लेकर चिंता जरूर बढ़ा दी है।