Homeसिवनीसिवनी: कांग्रेस नेता राजा बघेल और उनके परिवार से बाइकर्स ने की...

सिवनी: कांग्रेस नेता राजा बघेल और उनके परिवार से बाइकर्स ने की बदसलूकी, मामला पहुंचा थाने!

Date:

सिवनी। शहर के बाबरिया रोड पर शुक्रवार शाम उस समय हड़कंप मच गया जब कांग्रेस कमेटी के सचिव और वरिष्ठ नेता राजा बघेल के साथ कुछ अराजक बाइकर्स ने बदसलूकी, छेड़छाड़ और गाली-गलौज की घटना को अंजाम दिया। इस घटना से न केवल बघेल परिवार आहत हुआ, बल्कि इलाके में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, शुक्रवार की शाम राजा बघेल अपनी पत्नी के साथ नियमित इवनिंग वॉक पर निकले थे। तभी कुछ युवकों ने, जो बाइक पर सवार थे, उन्हें रास्ते में रोककर पहले अभद्र टिप्पणी की और फिर गाली-गलौज और दुर्व्यवहार पर उतर आए।

राजा बघेल ने घटना के दौरान अपना परिचय देते हुए शांति बनाए रखने की कोशिश की, लेकिन आरोपी युवक अपनी हरकतों से बाज नहीं आए। उल्टे उन्होंने और अधिक उग्र व्यवहार दिखाना शुरू कर दिया।

View this post on Instagram

A post shared by Khabar Satta (@khabarsatta)

स्थिति को बिगड़ता देख मौके पर मौजूद स्थानीय नागरिकों ने हस्तक्षेप किया और बाइकर्स को रोका। जनता की फटकार और मारपीट के बाद बाइकर्स मौके से फरार हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ये युवक जनता नगर क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं।

समाचार लिखे जाने तक प्राप्त जानकारी के अनुसार राजा बघेल ने इस पूरी घटना की जानकारी पुलिस को दी और थाने में मामला दर्ज कराया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज और चश्मदीदों के बयानों के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है।

इस घटना के बाद सिवनी में आम लोगों के बीच असुरक्षा का माहौल बन गया है। स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि ऐसे असामाजिक तत्वों पर कड़ी कार्रवाई की जाए ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

राजनीतिक और सामाजिक संगठनों ने भी इस घटना की निंदा करते हुए प्रशासन से तत्काल कदम उठाने की मांग की है। वहीं, राजा बघेल ने अपने बयान में कहा कि “हम सब कानून के दायरे में रहकर काम करते हैं, लेकिन अगर आम नागरिक और जनप्रतिनिधि भी सुरक्षित नहीं हैं तो यह बेहद चिंता का विषय है।”

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related