Homeसिवनीसिवनी: गंगानगर में एक साथ 5 दुकानों में चोरी, CCTV में कैद...

सिवनी: गंगानगर में एक साथ 5 दुकानों में चोरी, CCTV में कैद हुई पूरी वारदात – देखें वीडियो

Seoni: Theft in 5 shops simultaneously in Ganganagar, entire incident caught in CCTV - watch video

Date:

सिवनी। जिले भर में चोरी की घटनाएं तेजी से बढ़ गई हैं, इसी के चलते सोमवार को छिंदवाड़ा रोड गंगानगर क्षेत्र स्थित रोहित टावर की बिल्डिंग में चोरों ने यहां की 5 दुकानों के ताले तोड़ चोरी की घटना को अंजाम दिया है। इस चोरी से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।

इस मामले में व्यापारियों ने बताया कि यहां संचालित मां कृष्णा कृषि केंद्र, हरी ट्रेडर्स, जबलपुर स्टील, तनोडिया ट्रेडर्स लोहा सीमेंट की दुकान व गुप्ता किराना दुकान पांच दुकानों के ताले चोरों ने तोड़ यहां चोरी की घटना को अंजाम दिया है।

Seoni: Theft in 5 shops simultaneously in Ganganagar, entire incident caught in CCTV – watch video

मां कृष्णा कृषि केंद्र के संचालक सागर बघेल, हरी ट्रेडर्स के संचालक हरीश सनोडिया ने बताया कि सोमवार सुबह 7 बजे उन्हें सूचना मिली कि उनकी दुकान का भी ताला टूटा है। दुकान में नल फिटिंग सहित अनेक सामान रखे हुए हैं।

फिलहाल सभी दुकानों से कितनी चोरी हुई है अभी तो इसका पता नहीं है लेकिन चोरी की इस घटना से व्यापारियों में खासी चिंता व्याप्त है। यहां जबलपुर स्टील के संचालक सचिन डहेरिया व सनोडिया ट्रेडर्स लोहा सीमेंट की दुकान मैं तथा गुप्ता किराना दुकान में भी चोरों ने चोरी की है।

नागरिकों ने बताया कि इससे पूर्व नगर सहित जिले के विभिन्न क्षेत्रों में हुई चोरी का भी अभी तक पर्दाफाश नहीं हो पाया है। वहीं चाहे जहां चोरी की घटनाएं घट रही हैं, जिसे लेकर नागरिकों में खासी चिंता व्याप्त है।

वही प्राप्त जानकारी के अनुसार वहां लगे सीसीटीवी कैमरे फुटेज में 4:19 पर 2 चोर नजर आ रहे हैं। वहीं लोगों ने बताया कि इस चोरी में लगभग 4 से 5 लोगों की संभावनाएं व्यक्त की हैं। फिलहाल व्यापारियों ने चोरी की इस घटना को कोतवाली थाना प्रभारी को दे दी है।

व्यापारियों, नागरिकों ने पुलिस अधीक्षक से मांग की है कि चोरी की बढ़ती घटनाओं को रोका जाए। साथ ही इससे पूर्व हुई चोरी का शीघ्र ही खुलासा कर पीड़ितों को चोरी गए सामान, जेवरात, नगदी दिलाई जाए तथा पुलिस गश्ती बढ़ाई जाए जिससे चोरी की घटनाएं ना घटे।

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related