Homeसिवनीसिवनी: चलती कार का टायर फटा, टायर फटने के बाद लहराती हुई...

सिवनी: चलती कार का टायर फटा, टायर फटने के बाद लहराती हुई कार नाले में जाकर पलटी

Seoni: The tire of the moving car burst, after the tire burst, the waving car overturned in the drain

Date:

सिवनी। कुरई थाना क्षेत्र अंतर्गत गुरुवार की शाम 5.45 बजे नागपुर से इलाज कराकर एक फोर व्हीलर वाहन से गांव तिरोड़ी लौट रहे वाहन सवार के वाहन का अगला चाक ब्लास्ट हुआ.

कार का चका ब्लास्ट होने से कार चला रहे कार चालक का कार से नियंत्रण हट गया और कार सड़क के किनारे एक नाले में गिरकर पलट गई। यह तो अच्छा रहा कि कार में सवार दो लोगों को जरा भी खरोच तक नहीं आई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार कुरई थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव तिरोड़ी निवासी जितेंद्र रामनानी पिता एसबी रामनानी व कार चालक हेमलाल यादव पिता रामनारायण यादव (29) निवासी तिरोड़ी से नागपुर गए हुए थे।

जहां जितेंद्र अपनी आंख का इलाज कराकर नागपुर से गांव तिरोड़ी लौट रहे थे तभी गुरुवार की शाम 5:45 बजे सुरहन गोशाला ग्राम पंचायत रिड्डी स्थित गौशाला की पुलिया के पास कार क्रमांक सीजी 04 एलके 5032 का अगला चक्का फट गया। जिससे कार अनियंत्रित होकर सड़क के दाहिने तरफ पलट गई। कार में सवार दोनों बाल-बाल बच गए।

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related