Homeसिवनीसिवनी: बढ़ने लगा कोरोना का कहर, दूसरी लहर जैसे मिलने लगे ...

सिवनी: बढ़ने लगा कोरोना का कहर, दूसरी लहर जैसे मिलने लगे कोरोना पॉजिटिव मामले, जिले में 138 नए कोरोना पॉजिटिव के साथ अब 383 एक्टिव केस

Seoni: The havoc of corona started increasing, corona postive cases started getting like second wave, now 383 active cases with 138 new corona positives

Date:

सिवनी: देश और प्रदेश के साथ साथ अब सिवनी जिले में भी कोरोना वायरस संक्रमण के पॉजिटिव मामलों में लगातार ही वृद्धि देखि जा रही है, कोरोना वायरस की तीसरी लहर में सिवनी आज सबसे ज्यादा कोरोना वायरस से पॉजिटिव मामलों की पुष्टि हुई है.

मुख्य जिला चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी राजेश श्रीवास्तव ने जानकारी देते हुए बताया कि आईडीएसपी से प्राप्त जानकारी अनुसार जिले में कोविड-19 जांच हेतु आज 957 तथा अभी तक प्रगति 280852 सैंपल लिए गए। 

सिवनी जिले में 24 घंटो में 138 कोरोना पॉजिटिव

सिवनी जिले में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में लगता वृद्धि देखि जा रही है, बीते 24 घंटो में कोरोना वायरस संक्रमण से 138 व्यक्तियों के पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई है. जिला प्रशासन और मुख्य जिला चिकित्सा अधिकारी को अब जिले में विकासखंड वार और इसके साथ ही किस वार्ड या एरिये से कोरोना के मामले मिल रहे है इनकी जानकारी भी सार्वजनिक करनी चाहिए जिससे बाकी लोग सतर्क हो सके

वर्तमान में 383 केस एक्टिव कोरोना पॉजिटिव

आज भेजे गये सैंपल की जांच में 138 केस पॉजिटिव मिले है तथा आज दिनांक तक कुल 7289 केस पॉजिटिव मिले है। कोरोना उपचार पश्चाात आज 15 तथा अभी तक 6878 मरीज ठीक हुए है। जिले में एक्टिव कोरोना पॉजिटिव वर्तमान में 138 तथा अभी तक कुल 383 केस है।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने जिले के पात्र नागरिको से अपील की है कि अपने नजदीकी टीकाकरण केंद्र में जाकर कोविड-19 टीके के दोनों डोज अवश्य प्राप्त करें एवं कोरोना महामारी के नियंत्रण में सहयोग करें।

साथ ही टीकाकरण पश्चात भी कोविड-19 अनुकूल व्यवहार का पालन करें तथा संक्रमण से पूर्ण सुरक्षा के लिए हमेशा सही तरीके से मास्क पहने, साबुन/पानी या सेनेटाईजर से अच्छे से हाथ साफ करें, 2 गज (6 फीट) की शारीरिक दूरी का पालन करें।  

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

8 कमरों में 900 छात्रों की पढ़ाई! SEONI के इस स्कूल की तस्वीर ने खोली शिक्षा व्यवस्था की पोल

मध्यप्रदेश में शिक्षा व्यवस्था को लेकर बड़े-बड़े दावों के...