Homeसिवनीसिवनी: "जो सरकार निकम्मी है, वो सरकार बदलनी है" पुरानी पेंशन बहाली...

सिवनी: “जो सरकार निकम्मी है, वो सरकार बदलनी है” पुरानी पेंशन बहाली के लिए धरना व रैली निकाल कर अपनी मांगों के समर्थन में प्रदर्शन

Seoni: "The government which is useless, the government has to change" Demonstration in support of their demands by taking out dharna and rally for restoration of old pension

Date:

सिवनी। विकासखंड सिवनी के सभी विभागों के कर्मचारियों व अधिकारियों ने 27 मार्च रविवार को जिला मुख्यालय में पुरानी पेंशन बहाली आंदोलन के तहत पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा मप्र के बैनर तले धरना व रैली निकाल कर अपनी मांगों के समर्थन में प्रदर्शन किया।

जिले के सभी विभागों के अधिकारी कर्मचारियों के संयुक्त रूप से उपस्थित होकर धरना देकर शाम 4 बजे विशाल रैली निकाली। रैली बड़े मिशन स्कूल, शुक्रवारी चौक, नेहरू रोड, नगर पालिका चौक बस स्टैंड, दल सागर होती हुई कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुँची। सभी ने एक जुट होकर कहा जो सरकार निकम्मी है वो सरकार बदलनी है। अपनी मांगों के समर्थन में नारे लगाए।

इस दौरान कर्मचारियों ने अन्य राज्यों की तरह मध्यप्रदेश सरकार से पुरानी पेंशन को लागू करने की मांग दोहराई।इसमें स्वास्थ्य विभाग से सहस रामडेरिया, अनिल साहू अध्यक्ष स्वास्थ्य विभाग नरेंद्र मिश्रा अध्यक्ष मप्र शिक्षक कांग्रेस, विजय शुक्ला अध्यक्ष मप्र शिक्षक संघ, कपिल सनोडिया जिलाध्यक्ष वन विभाग, ब्रजमोहन सनोडिया

पुरानी पेंशन बहाली शिक्षक संघ के साथ नम्रता गढ़वाल स्टाफ नर्स, अवधेश वर्मा, गजेंद्र बघेल, सुधीर कुमार धुर्वे, मोहम्मद महफूज खान, अनामिका बघेल, समसुन निशा खान, प्रेमलता शुक्ला, डीआर सनोड़िया, शकील अंसारी, राकेश दुबे, वीरेंद्र डोंगरे, संतोष बरकड़े, सुनील राजपूत, बसंत सनोड़िया, संगीता ठाकरे, सुमंत्व सहित सैकड़ों अधिकारी कर्मचारियों ने धरना रैली में भाग लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related