Homeसिवनीसिवनी: मैन रोड मे फैला अतिक्रमण बन रहा पानी निकासी मै रोडा,...

सिवनी: मैन रोड मे फैला अतिक्रमण बन रहा पानी निकासी मै रोडा, दो दिन की बारिश से घर हुए नालों में तब्दील

Seoni: The encroachment on the main road is becoming a blockage in the drainage, due to two days of rain, the houses turned into drains.

Date:

धारना कला (एस.के.शुक्ला): लगातार दो दिनो से हो रही तेज मूसलाधार बारिश के चलते सिवनी बालाघाट मेन रोड के घरो मे अन्दर बारिश का पानी घूस चुका है किन्तु व्यवस्थित बरसात के पानी की निकासी के लिये जिममेदारो के द्वारा कोई कदम नही उठाये गये है जिससे बरसात के पानी निकासी मे लोगो को भारी परेशानीयो से जूझना पड रहा है और लोग बाल्टीयो से घरो के अन्दर समाये हुऐ पानी को खाली कर रहे है

मैन रोड मे फैला अतिक्रमण बन रहा पानी निकासी मै रोडा

सिवनी बालाघाट रोड मे रोड के किनारे तक फैला हुआ अवैध अतिक्रमण बरसात के पानी निकासी मे रोडा बना हुआ है और बरसात का पानी निकास नही हो पा रहा है चूकि रोड के किनारे तक धारनाकना मे दुकानोदारो के द्वारा अवैध कबजे के साथ साथ पी डब्ल्यू की 60 फिट जगह को भी अपने कब्जे मे लेते हुए ऊंचा मूरम भरवा दिया है यही नही पी डब्ल्यू डी शासकीय जमीन पर निर्माण तक कर लिया है

ऐसी स्थिति मे बरसात के पानी की निकासी मे आये दिन वर्षा होने पर दिक्कते सामने आ रही है और यही दिक्कत और परेशानी मे कुछ गाव के छुटभैये राज नेता अपनी रोटी सेकने मे भी बाज नही आ रहे है और जातिगत समीकरण बनाकर एक परिवार को अनावश्यक रूप से प्रताडित और परेशान कर रहे जिसकी रिपोर्ट भी प्रताडित परिवार के द्वारा पुलिस थाना बरघाट मे करते कार्य वाही की माग की गई है

यहा यह बताना भी लाजिमी है कि धारनाकला मे अवैध रूप से पी डब्ल्यू डी रोड को पूरी तरह घेर लिया गया है जो बरसात के पानी निकासी ही नही आवागमन मे तक बाधक बना हुआ है किन्तु इस दिशा मे न ही पी डब्ल्यू डी विभाग ध्यान दे रहा है और न ही राजस्व विभाग जबकि ऐसे अवैध कबजे धारीयो को अनेको बार तहसील कार्यालय से नोटिस तामिल हो चुकी है किन्तु कार्य वाही के नाम पर कुछ भी नही

यहा यह भी उल्लेखनीय है की बरसात के पानी निकासी के लिये ग्राम पंचायत धारनाकला के द्वारा नाली निर्माण प्रारंभ तो किया गया किन्तु थोडी सी नाली बनाकर इति श्री कर दी गई और आज धारनाकला की यह स्थिति है कि इस नाली से एक बूंद पानी की निकासी नही हो पाई रही है जिससे लोगो के घरो मे बरसात का पानी घुस रहा है और लोग जे सी बी मशीन लगाकर और नाली बनाकर अपने घरो और आगन मे भरे पानी की निकासी कर रहे है और आये पूरे धारनाकला मे विवाद की स्थिति बन रही है

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related