Homeसिवनीसिवनी: शहर के विकास को लगा ग्रहण, एक करोड़ की लागत से...

सिवनी: शहर के विकास को लगा ग्रहण, एक करोड़ की लागत से होना है कायाकल्प

Seoni: The development of the city is eclipsed, rejuvenation is to be done at a cost of one crore

Date:

सिवनी। शहर का विकास जिस तरह से होना चाहिये था वह अभी तक नही हुआ है। चौराहों के कायाकल्प के साथ अन्य विकास कार्य एक करोड़ रूपये से अधिक की लागत से होना है।इसके लिए बीते दिसंबर 2019 में प्रशासन ने ताबड़तोड़ कार्रवाई कर अवैध कब्जे हटाए थे।

कब्जा हटाए जाने के दो साल से अधिक का समय बीत जाने के बाद भी विकास के काम रफ्तार नहीं पकड़ पाए हैं। हालात यह है कि विकास के काम तो नहीं हो पा रहे है बल्कि जहां से कब्जे हटाए थे, वहां फिर कब्जे हो गए है।

नगरपालिका ने करीब एक करोड़ रुपये लागत से शहर के साथ चौराहों के विकास की योजना बनाई थी। इसके लिए नगरपालिका ने तीन बार शहर के दलसागर तालाब के सौंदर्यीकरण व चौराहों के निर्माण के लिए टेंडर निकाले थे।तीनों बार ठेकेदारों ने इसके लिए कोई रुचि नहीं दिखाई।

इसके बाद फिर नगरपालिका ने चौराहों के कायाकल्प के लिए टेंडर निकाले।इस पर सिवनी के एक ठेकेदार ने दाे व बालाघाट के एक ठेकेदार ने 4 चौराहों पर काम करने का ठेका लिया है।नगरपालिका के अधिकारी के मुताबिक जल्द ही शहर विकास के अन्य कार्य के लिए प्रयास किया जाएगा।

शहर के सात प्रमुख चौराहों के लिए यह योजना बनी थी। जिला मुख्यालय में स्थित छिंदवाड़ा चौक, डूंडासिवनी चौक, कचहरी चौक, सर्किट हाउस तिराहा, बरघाट रोड चौराहा, बाहुबली चौक, सोमवारी चौक में भी विकास कार्य किए जाने हैं।

चौराहों के विकास के साथ-साथ शहर के बीच स्थित दलसागर तालाब के विकास के लिए तीन करोड़ रुपये की लागत से विकास कार्य कराए जाने है।जानकारी के अनुसार इसके लिए लगभग सवा करोड़ रुपये की राशि शासन से आ चुकी है।इस राशि से दलसागर के सौंदर्यीकरण के साथ-साथ गौंड राजा दलपत शाह की मूर्ति लगना भी प्रस्तावित है।

शहर के शुक्रवारी चौक के अलावा कोतवाली के सामने मुख्य मार्ग के किनारे फिर से कब्जे जमने लगे हैं। इससे न केवल यातायात पर असर पड़ रहा है, बल्कि अन्य अव्यवस्थाएं फैल रही हैं। शुक्रवारी चौक में फैले कब्जों के कारण रोड सकरी हो गई है।कई बार यहां जाम की स्थिति बन रही है।

नेहरू रोड में भी सड़क किनारे दुकानें व अवैध कब्जे हो गए हैं। इससे भी अव्यवस्थाएं फैल रही हैं। विकास की योजना को लेकर दो साल पहले शहर के हर हिस्से में प्रशासन ने लगातार अभियान चलाकर स्थायी व अस्थायी कब्जों को हटाया गया था।

शहर के उपनगरीय क्षेत्र भैरोगंज, सोमवारी चौक, नगझर से खैरीटेक, नेहरू रोड, बरघाट रोड, छिंदवाड़ा रोड सहित अन्य क्षेत्रों में अभियान के तहत कब्जे हटाए गए थे। अब इन स्थानों पर फिर अस्थायी कब्जे जम गए हैं।

इस मामले में नगर पालिका सीएमओ नवनीत पांडेय ने बताया कि शहर के विकास के लिए कई कार्य किए जाने की योजना है।

इसमें दलसागर तालाब के सौंदर्यीकरण के साथ-साथ सात चौराहों का सौंदर्यीकरण शामिल है।सिवनी के एक ठैकेदार को दो व बालाघाट के एक ठेकेदार को चार चौराहों में विकास कार्य करने ठेका दिया गया है।शहर में अन्य विकास कार्य के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related