Homeसिवनीदिल्ली में आयोजित प्रतियोगिता में सिवनी के विद्यार्थियों ने किया नाम रोशन

दिल्ली में आयोजित प्रतियोगिता में सिवनी के विद्यार्थियों ने किया नाम रोशन

Date:


सिवनी: महर्षि शिक्षा संस्थान ने राष्ट्रीय स्तर पर विगत 27, 28 एवं 29 अक्टूबर को दिल्ली में महर्षि राष्ट्रीय सांस्कृतिक महोत्सव के अन्तर्गत विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन करवाया था। इस आयोजन में भारत में महर्षि संस्थान के अंतर्गत संचालित 167 स्कूलों के विद्यार्थियों ने अलग-अलग प्रतियोगिताओं में भाग लिया।

सिवनी मुख्यालय के ग्राम नगझर में स्थित महर्षि विद्यामंदिर सिवनी के विद्यार्थियों ने भी अलग-अलग विधाओं में भाग लिया, जिसमें संस्था में अध्ययनरत कक्षा 8 वीं के छात्र नवनीत सनोडिया ने तबला प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

राष्ट्रीय स्तर पर हुई गायन प्रतियोगिता में कक्षा 9 वीं की छात्रा कु. पलक बघेल, अन्या सक्सेना, आस्था वासनिक, निव्या वासनिक, चिराग पारधी एवं श्रद्धा उपाध्याय ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

View this post on Instagram

A post shared by Khabar Satta (@khabarsatta)

इन छात्र-छात्राओं की उपलब्धि पर महर्षि संस्थान के डिप्टी डायरेक्टर आशीष सक्सेना एवं प्रिंसपल अशोक डहेरिया के द्वारा विद्यार्थियों को शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related