Homeसिवनीसिवनी: सीलादेही वैष्णदेवी धाम में मां अन्नपूर्णा की प्रतिमा हुई स्थापित, आंवला...

सिवनी: सीलादेही वैष्णदेवी धाम में मां अन्नपूर्णा की प्रतिमा हुई स्थापित, आंवला नवमीं पर होगा विशेष पूजन

Seoni: Statue of Mother Annapurna installed in Siladehi Vaishnadevi Dham, special worship will be done on Amla Navami

Date:

सिवनी: जिला मुख्यालय से नागपुर रोड पर स्थित ग्राम खैरी से लगभग दो किलोमीटर दूर स्थित सीलादेही की बजर पहाडिय़ों को प्राकृतिक रूप से पुन: जीवित करने का काम स्व. गोविंद नेमा के द्वारा आरंभ किया गया था।

इस पुण्य कार्य के दौरान वैष्णव देवी धाम समिति का गठन भी हुआ जिनके मार्ग दर्शन और धर्म प्रेमी नागरिकों के सहयोग से इस पहाड़ी पर मां वैष्णदेवी की प्रतिमा प्राकृतिक रूप से बनी गुफा में स्थापित की गई है जहां प्रतिदिन भक्तजनों का तांता लगा रहता है।

दो पहाडिय़ों को हरा भरा क्षेत्र बनाया गया है जिसके कारण यह धार्मिक स्थल विभिन्न त्यौहारों में ग्रामीण और नगरीय क्षेत्र के नागरिकों को अपनी और सहज रूप से आकर्षित करता है.

प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी सीलादेही की इस पहाड़ी पर स्थापित वैष्णदेवी मंदिर के समीप ही धनतेरस के दिन मां अन्नपूर्णा की प्रतिमा पूर्ण विधि विधान के साथ स्थापित की जा चुकी है।

सेवा समिति से मिली जानकरी अनुसार आगामी 2 नवंबर आंवला नवमीं के पर्व पर विशेष पूजन होगा वहीं एकादशी के दिन भी प्रकांड पडितों की उपस्थिति में पूजन अर्चन किया जायेगा।

ज्ञात रहे कि पहाड़ी पर समिति द्वारा विशेष रूप से आंवले के 100 से अधिक पौधे लगाये गये थे जो अब वृक्ष के रूप में तब्दील हो गये है इसी कारण यहां आंवला नवमीं के अवसर पर महिलाएं परिवार सहित पूजन अर्चन करने पहुंचती है।

समिति से मिली जानकारी अनुसार प्रतिवर्ष कार्तिक पूर्णिमा के दिन मां अन्नपूर्णा को छप्पन भोग अर्पण के साथ विशाल भंडारे का आयोजन किया जाता है।

इस वर्ष कार्तिक पूर्णिमा के दिन चंद्रग्रहण होने के कारण भोग अर्पण एवं भंडारे का आयोजन 9 नवंबर को होगा। समिति ने सभी धर्मप्रेमियों से अनुरोध किया है कि वे आंवला नवमीं के अवसर पर मंदिर परिसर पहुंचकर पूजन-अर्चन कर सकते है। इस दौरान सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समिति द्वारा की जायेगी।

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

MP Pulse Polio Campaign: 3 दिन में 1.06 करोड़ से ज्यादा बच्चों को पिलाई गई पोलियो की खुराक, अभियान रहा सफल

भोपाल: मध्यप्रदेश में राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान ने एक...