Homeसिवनीसिवनी: फुलारा टोल नाके पर कुछ लोगों ने जमकर मचाया उत्पात, CCTV...

सिवनी: फुलारा टोल नाके पर कुछ लोगों ने जमकर मचाया उत्पात, CCTV कैमरे में कैद पूरा हादसा

Seoni: Some people created a ruckus at Phulara toll naka, the entire accident was captured in the CCTV camera

Date:

सिवनी। लखनवाड़ा थाना अंतर्गत फुलारा टोल नाके में बीती रात अज्ञात लोगों ने जमकर उत्पात मचाया इन्होंने टोल बूथ और ऑफिस में तोड़फोड़ की और चार कर्मचारियों को पीठ दिया। घटना की जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन तब तक आरोपी भाग चुके थे।

पुलिस ने टोल कर्मियों की शिकायत पर आरोरियों पर धारा 294, 323, 506, 427, 34 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

कर्मचारियों ने कुछ संदिग्धों के नाम बताए हैं जिसको लेकर पुलिस उनकी पतासाजी में जुटी है। ऐसा माना जा रहा है कि युवक विवाद की ही योजना से आए थे, उनके पास लाठियां थी। पुलिस इस बात को भी महत्वपूर्ण मान कर आरोपियों की पतासाजी कर रही है।

पुलिस के अनुसार रात करीब सवा दस बजे दो से तीन बाइक में सवार होकर युवक टोल से गुजर रहे थे। टोल में कुछ वाहन खड़े थे जिनको जल्दी ही निकालने की बात को लेकर युवकों का टोल कर्मियों से विवाद शुरू हो गया।

इसके बाद युवकों ने लाठी और डंडों से टोल बूथ में तोड़फोड़ शुरू कर दी। वे उत्पात मचाते हुए ऑफिस तक जा पहुंचे जहां पर दो कर्मियों को पीट दिया। ऑफिस के कांच और कंप्यूटर, लैपटॉप आदि को तोड़ दिए।

आरोपितो ने गिरधारी, राजेश इनवाती, कुवेर भारद्वाज व अरविन्द चौकसे को पीटा। कैमरे में कैद हुई घटना मारपीट और की पूरी घटना टोल बूथ में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। लगभग आधा दर्जन युवक सिर में गमछा बांये हुए थे जबकि एक का चेहरा खुला था।

वे डंडे से तोड़फोड़ करते जा रहे थे जबकि दो युवक बाइक को इधर उधर घुमा रहे थे। पुलिस जब तक पहुंची आरोपी वहां से जा चुके थे।

पुलिस को शक है कि आसपास के गांव के युवकों ने इस घटना को अंजाम दिया है। इसमें एक की पहचान पुलिस द्वारा कर लिए जाने की जानकारी मिली है। बताया गया कि टोल नाके में अक्सर विवाद की स्थिति बनती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related