Homeसिवनीसिवनी: महिला का कटा हुआ पैर मिलने से ग्रामवासियों में दहशत! मौके...

सिवनी: महिला का कटा हुआ पैर मिलने से ग्रामवासियों में दहशत! मौके पर पहुंची जांच टीम

Seoni: Panic among villagers due to woman's severed leg. Investigation team reached the spot

Date:

सिवनी। लखनवाड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव बटवानी में खुले मैदान में सोमवार सुबह लगभग 11 बजे किसी महिला-पुरूष के पैर का पंजा व हड्डी मिलने से सनसनी फैल गई।

पैर का पंजा किसी महिला का है या पुरुष का अभी इसकी पुष्टि नहीं हो पाई और यह पंजा कहां से आया किसने लाया यह भी अज्ञात है।

फिलहाल ग्रामवासियों द्वारा दी गई सूचना पर लखनवाड़ा थाना से तत्काल मौके पर पुलिस गांव बटवानी पहुंची तथा सूचना मिलते ही हंड्रेड डायल भी वहां पहुंचा।

इस मामले में कुछ ग्रामवासियों का कहना है कि किसी महिला के पैर का पंजा व हड्डी प्रतीत होता है, वहीं उन्होंने संभावना व्यक्त की है कि मोक्षधाम से गांव के आवारा कुत्तों ने यह हड्डी पंजा खींच के गांव बटवानी ले आए होंगे।

इस मामले में लखनवाड़ा थाना प्रभारी नवीन जैन ने बताया कि पैर का पंजा व हड्डी मिली है वह जली हुई है तथा खरोच का निशान है जिससे यह प्रथम दृष्टा में प्रतीत होता है कि शमशान घाट में किसी शव के अधजले हिस्से को आवारा कुत्तों ने गांव तक ले आया हो। इस मामले की जांच की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related