Homeसिवनीसिवनी: बहन के साथ किया दुष्कर्म, आरोपित भाई को हुई जेल; आज...

सिवनी: बहन के साथ किया दुष्कर्म, आरोपित भाई को हुई जेल; आज दादी का रहेगा अहम बयान

Seoni: Sister was raped, accused brother jailed; Today grandmother's important statement will be

Date:

सिवनी। भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को कलंकित करने का मामला सामने आया है। पड़ोसी जिले जबलपुर के रांझी थाना क्षेत्र में अपने चाचा की नाबालिग बेटी से दुष्कर्म करके हत्या करने और अपनी दादी के साथ भी मारपीट करके दुष्कर्म करने वाले दोनों सगे भाइयों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

जबलपुर के विक्टोरिया अस्पताल में परीक्षण कराने के बाद दोनों आरोपितों को गुरुवार को न्यायालय में पेश किया गया। जहां से दोनों को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है।

इस मामले में रांझी पुलिस के मुताबिक इस प्रकरण में दुष्कर्म का शिकार दादी के बयान शुक्रवार को न्यायालय में दर्ज कराए जाएंगे। दादी के बयान पूरे प्रकरण में बेहद अहम बताए जा रहे हैं क्योंकि दुष्कर्म पीड़ित होने के साथ ही वह पूरे प्रकरण की चश्मदीद गवाह भी है।

मुंबई निवासी किशोरी को रांझी थाना क्षेत्र निवासी बड़े पापा के दो बेटे अपने साथ जबलपुर लाए थे। दोनों ने घर में मारपीट की और दुष्कर्म किया इसके साथ ही दोनों भाइयों ने अपनी दादी के साथ भी दुष्कर्म किया।

डंडे से बेरहमी से पीटने के कारण किशोरी की हालत बिगड़ने बिगड़ गई, जिसे 19 अगस्त को मेडिकल अस्पताल में भर्ती किया गया। जहां 20 अगस्त को उसकी मौत हो गई।

जिसका शव दफन कर दिया गया था। मंगलवार को मामले का पता चलने पर पुलिस ने दोनों आरोपितो भाइयों पर दुष्कर्म, पास्को एक्ट सहित अन्य धाराओं के तहत मामला पंजीबद्ध किया और बुधवार को किशोरी के शव को कब्र से निकलवा कर दोबारा पीएम कराया गया था। रिश्ते को कलंकित करने वाली इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related