Homeसिवनीसिवनी: शादी के 3 माह, नवविवाहिता की आग से झुलसने से हुई...

सिवनी: शादी के 3 माह, नवविवाहिता की आग से झुलसने से हुई मौत

Seoni: 3 months of marriage, newlyweds died due to scorching fire

Date:

सिवनी। उगली थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव कातोली निवासी 21 वर्षीय नवविवाहिता के आग से झुलस जाने से मौत हो गई। वही डूंडासिवनी थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव पिपरिया में गुरुवार को एक पति के झुलस जाने से उपचार के लिए पत्नी जिला अस्पताल लेकर पहुंची जहां पति का उपचार जारी है।

जिला अस्पताल में परिजनों द्वारा लाए जाने के बाद डॉक्टरों ने उपचार के दौरान मृत घोषित कर दिया। बुधवार को शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार 21 वर्षीय अरुलता पति विनोद विश्वकर्मा का बीते 3 माह पूर्व भीमगढ़ खापा निवासी विनोद विश्वकर्मा के साथ हुआ था। बीते दिनों अरुलता जन्माष्टमी पर्व पर अपने मायके आई हुई थी।

घर पर जब वह खाना बनाने के लिए चूल्हा जला रही थी। इसी दौरान उसके कपड़े में आग लग गई जिससे वह झुलस गई। 20 अगस्त को महिला को उपचार के लिए जिला अस्पताल भर्ती कराया गया।

जहां उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना में लिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related