Homeसिवनीसिवनी: अगले 5-7 दिनों में कोरोना मुक्त जिला बन जाएगा सिवनी!

सिवनी: अगले 5-7 दिनों में कोरोना मुक्त जिला बन जाएगा सिवनी!

Date:

सिवनी: सिवनी जिले में कोरोना की दूसरी लहर की मार बहुत झेली है, अपनों को खोने का वो समय जिले वासियों के दिल से कभी ना निकल पाएगा. एक समय ऐसा था जब सिवनी जिले में लगातार दिन ब दिन कोरोना वायरस संक्रमण के केस लगातार बढ़ते दिख रहे थे और ना जाने कितने परिवारों ने अपनों को खोया है.

सिवनी जिले के साथ साथ प्रदेश और देश में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले लगातार कम हो रहे है जिससे देशवासी कुछ राहत भरी साँसे ले रहे है. बात करें सिवनी जिले की तो पिछले कुछ दिनों से हर दिन नए मरीजों का आंकड़ा जीरो (0) रहा है.

आज प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार सिवनी जिले में कोविड-19 जांच हेतु 817 तथा अभी तक प्रगति 136060 सैंपल लिए गए। गुरूवार को भेजे गये सैंपल की जांच में जिले में कोई भी पॉजिटिव केस नही मिला तथा अब तक कुल 6767 केस पॉजिटिव मिले।

कोरोना उपचार पश्चात 1 जुलाई को 1 तथा अभी तक 6734 मरीज ठीक हुए है। जिले में एक्टिव कोरोना पॉजिटिव 0 तथा अभी तक 5 केस है। 1 जुलाई की स्थिति में जिला अस्पताल में भर्ती मरीजो की संख्या 0 है तथा वर्तमान में कोई भी मरीज अस्पताल में उपचाररत नहीं है। होम आईसोलेशन में अभी तक कुल 5 केस रखे गए है।

यदि इसी कड़ी में लगातार मरीज ठीक होते रहे और नए मरीजों की संख्या 0 ही रही तो आगामी 5 से 7 दिनों के भीतर सिवनी जिला पूरी तरह कोरोना मुक्त हो जायेगा. कोरना को हराने के लिए अभी सिर्फ कोरना वायरस रोकथाम के लिए बनी वैक्सीन ही है. खबर सत्ता परिवार आप सभी से विनम्र निवेदन करता है कि कोरोना वैक्सीन लगवाने में हिचकिचाए नहीं बल्कि जितनी जल्दी हो सके कोरोना विओरुस से बचने के लिए वैक्सीन लगवाए.

आम जनता ने दिया भरपूर साथ

कोरोना वायरस नियंत्रण की बात करें तो इसमें सबसे ज्यादा योगदान आम जनता का ही है सिवनी जिले की जनता बहुत समझदार है देखा जाता है कि ज्यादातर लोग कोरोना वायरस से बचाव हेतु बनी गाइडलाइन्स का पालन करते है . हालाँकि कुछ लोग ऐसे भी है जो इन गाइडलाइन्स का पालन करते नही दिखाई देते परन्तु यह आपको कर्तव्य भी है की आप उन्हें गाइडलाइन्स का पालन के साथ साथ वैक्सीन लगवाने हेतु प्रेरित करें

जिला प्रशासन भी बना देवदूत

कोरोना वायरस संक्रमण के बीच सिवनी जिला प्रशासन भी देवदूत की तरह व्यवस्थाओं में कोई कमी ना रहे जिसका निरंतर प्रयास करता रहा. जिला कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक हो या फिर कोतवाली टीआई सभी ने इस महामारी में आम जनता के लिए बेहद अच्छा कार्य किया. यहाँ तक की कोरोना वायरस की दोसरी लहर में ऑक्सीजन की कमी को देखते कोतवाली टीआई महादेव नागोतिया ने ऑक्सीजन सिलेंडर की व्यवस्थाएं खुद ही करा दी थी. जिला प्रशासन की जागरूकता तत्काल व्यवस्था से ही सिवनी जिला जल्द ही कोरोना मुक्त हो जायेगा

Media कर्मी भी नहीं रहे पीछे

सिवनी जिले में अनेको मीडिया संस्थान है न्यूज़पेपर के ऑफिस है पत्रकार है संपादक है कोरों महामारी के बीच जिले के मीडिया कर्मी , पत्रकार, संपादक सभी लोगों ने अपनी एहम भूमिका निभाई है. लोगों को जागरूक करना हो या कोरोना काल में आवश्यक चीजों के लिए राजनेताओं या जिला प्रशासन को जगान हो हर समय मीडिया कर्मियों में अपनी अहम भूमिका निभाई है. कोरोना काल में आम नागरिकों तक खबरे पहुचाने में कई मीडिया कर्मियों को कोरोना वायरस संक्रमण का शिकार भी होना पड़ा फिर भी किसी ने हार ना मानी और कोरोना को मात देकर फिर अपने कार्य में जुट गए

TI Mahadev Nagotia ने Social Media से जुटाया था फंड – फिर ले आये जीवन रक्षक उपकरण

कोरोना हीरो महादेव नागोतिया की जो कोतवाली थाना प्रभारी हैं, जिन्होंने मरीजों की परेशानी और ऑक्सीजन की कमी दूर करने के लिए सोशल मीडिया (Social Media) पर एक अभियान सा छेड़ रखा था.

सिवनी कोतवाली सोशल मीडिया (Social Media) पर पहल शुरू कर उस समय (01 मई की खबर) 71 हजार रुपए की राशि जुटाई और उससे ऑक्सीजन जनरेटिंग मशीन (Oxygen Generator Machine), सिलेंडर और एबुलेंस की व्यवस्था में तुरंत ही लगा दिया.इस नेक कार्य के लिए कोतवाली प्रभारी ने पीड़ित मानव सेवा समिति का गठन भी किया. TI की इस पहल में जिलेवासी भी आगे आकर सहयोग कर रहे हैं. 

समाजसेवी भी महामारी में मदद करने में रहे अव्वल

अब बात करते है सिवनी जिले के कोरोना हीरो मुस्लिम यूनाइटेड फ्रंट के कार्यकर्ताओं के बारे में सिवनी जिले में कोरोना वायरस (Corona Virus) से पीड़ित मरीजों को ऑक्सीजन सिलेंडर की कमी लगातार ही हो रही थी, जिससे निजात दिलाने के लिए सिवनी जिले के मुस्लिम समुदाय ने एक बहुत बड़ी मिसाल पेश की.

यहां मुस्लिम यूनाइटेड फ्रंट के कार्यकर्ता ने कोरोना वायरस से पीड़ित मरीजों की परेशानी देख PPE किट पहन सभी के लिए मेडिकल संसाधनों को जुटाने में तभी से लगातार लगे हुए हैं. समाजसेवी मोहसिन अली बताते हैं कि सबसे पहले शुरुवाती समय में ही उन्होंने लोगों की सहायता से 10-12 सिलेंडर कलेक्ट कर गंभीर बीमारी से जूझ मरीजों को बचाया. 

ऑक्सीजन की कमी देख जयपुर से खरीदे सिलेंडर

सिवनी जिले में ऑक्सीजन सिलेंडर की कमी बढ़ने लगी थी, जिसे दूर करने के लिए मुस्लिम यूनाइटेड फ्रंट के कार्यकर्ता ने जयपुर से 120 सिलेंडर खरीदने का फैसला किया था. और फिर जयपुर जाकर ऑक्सीजन सिलिंडर लाये गए जैसे ही सिलेंडरों की खेप मस्जिद चौक पर पहुंची, मरीज के परिजनों के चेहरों पर रौनक आ गई.

मोहसिन ने बताया कि वे पिछले 15 दिनों में 1000 से ज्यादा लोगों को ऑक्सीजन पहुंचा कर उनकी मदद कर चुके हैं. उनके इस काम को देख सिवनी जिले के सभी लोगों द्वारा उनकी प्रशंसा की जा रही है. 

.

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related