Homeसिवनीसिवनी : कोरोनावायरस संक्रमण रोकथाम के दौरान 02 शासकीय सेवकों का निधन

सिवनी : कोरोनावायरस संक्रमण रोकथाम के दौरान 02 शासकीय सेवकों का निधन

कोरोनावायरस के संक्रमण की रोकथाम के दौरान 02शासकीय सेवकों का आकस्मिक निधन

Date:

सिवनी (Seoni News) : सिवनी जिले में कोरेना वायरस के संक्रमण की रोकथाम हेतु शासकीय सेवकों के द्वारा 24X7 बिना थके, बिना रुके अपना सर्वोत्तम प्रयास किया जा रहा है जिसके फलस्वरूप आज दिनांक 16 अप्रैल 2020 तक सिवनी जिले में कोई भी व्यक्ति कोरोना वायरस से संक्रमित नहीं हुआ है.

दिनांक 15 अप्रैल 2020 को शासकीय सेवा के दौरान बरघाट क्षेत्र के बम्होडी ग्राम में विद्युत लाइन का सुधार करते हुए सहायक लाइनमैन श्री सूरज ठाकरे का आकस्मात निधन हो गया है. इसी प्रकार दिनांक 15 अप्रैल 2020 को अंतर्जिला जांच चौकी (सिवनी छिंदवाड़ा बार्डर) में सेवाएं प्रदान कर रहे (कर्तव्य स्थल से दवाई लेने हेतु घर आते समय) श्री भगवत सनोडिया, सचिव ग्राम पंचायत कन्हरगांव का वाहन अनियंत्रित होकर नाले में गिरने से उनका आकस्मात निधन हो गया.

जिला प्रशासन अपनी जान की बाजी लगाकर जिले में कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम हेतु प्राणों को न्यौछावर करने वाले शासकीय सेवकों के प्रति शोक संवेदना व्यक्त करता है, मृतक शासकीय सेवकों के परिजनों को सांत्वना एवं यथासंभव सहयोग हेतु आश्वस्त करता है .

जिला प्रशासन का जिले के नागरिकों से अनुरोध है कि आपके द्वारा अभी तक पूर्ण धैर्य, गंभीरता के साथ कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम में कंधे से कंधा मिलाकर सहयोग प्रदान किया है, भविष्य में भी आपका सहयोग सतत रूप से मिलता रहेगा जिससे जिले में कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम में हम कामयाब होंगे

जिला प्रशासन अपने जांबाज साथियों के पराक्रम को नमन कर उनके परिवार के दुःख में सहभागी होकर शोक संवेदना व्यक्त करता है

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related