सिवनी : सिवनी कलेक्टर के यहाँ भी सब्जी वितरण की बारी आने पर की गयी खरीदी

SHUBHAM SHARMA
2 Min Read
सिवनी कलेक्टर की धर्मपत्नी सब्जी क्रय करती हुई

सिवनी : आज जिला कलेक्टर प्रवीण सिंह के वार्ड में सब्जी वितरण की बारी आने पर सिवनी कलेक्टर के परिवार द्वारा सब्‍जी क्रय की गयी । अपने वार्ड जिले में लाकडाउन/कर्फ्यू के दौरान दवाओं, फल-सब्जियों सहित अन्य आवश्यक सामग्रियों की होम डिलीवरी सुविधा का लाभ लेने के लिए नागरिकगण धैर्यता पूर्वक अपनी बारी का इंतजार करें ।

सिवनी जिले में प्रभावशील लाकडाउन एवं कफूर्य के दौरान आवश्यकतानुसार फल एवं सब्जी क्रय करने हेतु आज 09 अप्रैल 2020 को मेरे परिवार के द्वारा अपने वार्ड की बारी आने पर सब्‍जी क्रय उसका भुुगतान किया गया । इसके पहले मेरे परिवार द्वारा दिनांक 30 मार्च 2020 को अपने वार्ड की बारी आने पर सब्‍जी क्रय की गयी थी ।

जिले के नागरिकों को आश्वत कर अवगत कराया जाता है कि जिले में आवश्यक वस्तुओं की पर्याप्त मात्रा में उपलब्धता है, उनके वार्ड वार वितरण हेतु तिथियां एवं समय निर्धारित है, जिन्हें तत्काल आवश्यकता है उनके लिए होम डिलेवरी की सुविधा उपलब्ध है तथा पर्याप्त मात्रा में होम डिलेवरी करने वाले व्यक्ति/फर्मों को अनुमतियां प्रदान की गयी हैं तथा आवश्यक होने पर और अनुमतियां प्रदान की जाएंगी ।

फल-सब्जी प्रदायकर्ता वार्डों में जाकर माइक लगाकर उद्घोषणा कर नागरिकों को सूचित भी कर रहे हैं । सभी लोग अपने अपने वार्ड की बारी का इंतजार करें । अपने घर के समक्ष सामग्री प्रदायकर्ता के आने का इंतजार करें और सामग्री क्रय कर भुगतान कर आवश्यक व्यवस्थां बनाये रखने में सहयोग प्रदान करें ।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *