Homeसिवनीसिवनी: भ्रष्टाचार में डूबे रंजीत वासनिक लगा रहे झूठे आरोप - युवराज...

सिवनी: भ्रष्टाचार में डूबे रंजीत वासनिक लगा रहे झूठे आरोप – युवराज सिंह राहंगडाले

Seoni: Ranjeet Wasnik, immersed in corruption, is making false allegations - Yuvraj Singh Rahangdale

Date:

सिवनी: कांग्रेस को धोखा देकर बरघाट नगर पंचायत में अध्यक्ष पद पर काबिज रहने के दौरान रंजीत वासनिक ने भ्रष्टाचार के सारे रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए प्रधानमंत्री आवास योजना मॉडल रोड ,फर्जी डीजल बिलों का भुगतान, शौचालय निर्माण, शॉपिंग कामपलेक्स निर्माण, पेयजल योजना में करोड़ों रुपए का गबन किया गया

इन भ्रष्टाचार के मुकदमे आज भी न्यायालय में विचाराधीन है ऐसे भ्रष्ट नेता जब अपनी राजनीतिक जमीन खिसकते देख रहे हैं तो स्वच्छ छवि वाले भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष वैभव पवार के खिलाफ झूठे आरोप लगाकर अपनी कुंठित मानसिकता का परिचय दे रहे हैं

तोड़फोड़ की राजनीति कर किसी भी तरह सत्ता में काबिज होने का प्रयास अभी रंजीत वासनिक के द्वारा किया जा रहा है

जैसे ही वैभव पवार के कुशल नेतृत्व में भाजपा के सभी वरिष्ठ नेता गणों के साथ समन्वय बनाकर बरघाट जनपद पंचायत में अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पद पर अपने प्रत्याशियों को जीत दिलवाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई उसके तुरंत बाद ही मीडिया के समक्ष जिस तरह से रंजीत वासनिक के द्वारा आधे अधूरे दस्तावेज प्रस्तुत कर स्वयं को पाक साफ बताने का प्रयास किया वह स्पष्ट करता है की वैभव पवार की बढ़ती लोकप्रियता और युवाओं की संगठनात्मक क्षमता से भयभीत होकर एवम स्वयं के खिसकते जनाधार को बचाने के लिए रंजीत वैभव पवार पर व्यक्तिगत आरोप लगा रहे हैं

क्योंकि उनके पास प्रदेश के युवा मोर्चा अध्यक्ष के खिलाफ कोई मुद्दा नहीं है तो उनके द्वारा की गई प्रेस कॉन्फ्रेंस में मीडिया को भ्रामक जानकारी दी गई वैभव पवार के नाम समस्त शासकीय दस्तावेजों में वैभव पवार ही अंकित है

रंजीत वासनिक ने कहां से वह वैभव पटले के नाम से युवा मोर्चा अध्यक्ष के दस्तावेज हासिल किए हैं यह केवल जांच का विषय ही नहीं है बल्कि यह स्पष्ट कर रहा है कि वैभव पवार की छवि को धूमिल करने के रंजीत वासनिक अनर्गल आरोप लगाकर युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष की छवि धूमिल करना चाहते हैं

दरअसल विगत कई वर्षों से बरघाट नगरपंचायत की राजनीति को अपने मनमाफिक संचालित कर रहे थे लेकिन जिस तरह से वैभव पवार और भाजपा संगठन के द्वारा युवाओं को महत्व देकर बरघाट जनपद पंचायत में भाजपा का परचम लहराया उससे रंजीत वासनिक भयभीत है कि कहीं बरघाट नगर परिषद में भी इसी तरह से भाजपा सत्ता में ना आ जाए क्योंकि भ्रष्टाचार को अपना आदर्श मान चुके रंजीत वासनिक सत्ता के बिना रह ही नही सकते स्वयं को सत्ता के बगैर असहाय महसूस करते हैं

जबकि वैभव पवार राजनीति में सेवा के लिए आए हैं सत्ता उनके लिए प्राथमिकता नहीं है संगठन को मजबूत करने की जवाबदारी प्रदेश नेतृत्व ने वैभव पवार को सौंपी है उससे उस जवाबदारी को वह अपनी मातृभूमि में भी पूर्ण कर रहे हैं

जनपद पंचायत के उपाध्यक्ष पद पर आदिवासी युवा को मौका दिया गया जो स्पष्ट करता है कि आगामी विधानसभा चुनाव में वैभव पवार भाजपा के लिए बड़ा चेहरा होंगे बल्कि बरघाट नगर मुख्यालय की राजनीति को भ्रष्टाचार मुक्त करने का प्रयास करेंगे

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान रंजीत वासनिक के द्वारा आरोप लगाया गया कि उनके पार्षदों को वैभव पवार के लोगों द्वारा धमकाया गया अगर यह सत्य है तो रंजीत वासनिक या उनके लोगों के द्वारा पुलिस में मामला पंजीबद्ध क्यों नहीं कराया गया या रंजीत वासनिक केवल झूठे और मनगढ़ंत आरोप लगाकर वैभव पवार की छवि को धूमिल करने की कोशिश कर रहे हैं जो उनकी कुंठित मानसिकता को दर्शाता है भारतीय जनता युवा मोर्चा इस कुंठित मानसिकता की घोर निंदा करता है

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related