सिवनी, मध्य प्रदेश। जिले भर में बीते 3-4 दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश से जगह-जगह जलभराव की स्थिति बनी है। नदी नाले उफान पर हैं । वही मकान के गिरने व मकान की दीवारें गिरने की घटनाएं सामने आ रही हैं।
धनोरा थाना क्षेत्र के सुनवारा चौकी अंतर्गत बारिश की चपेट में आए मकान की दीवारें गीली होने से भरभरा कर गिर गई। शनिवार को सुबह लगभग 11:00 बजे जब अशोक बागवान घर पर थे और बच्चे घर के सामने खेल रहे थे उसी समय मकान भरभरा कर गिर गया। घर के अंदर भोजन बना रही पत्नी संगीता बागवान (35) साल को बचाने के लिए पति उसके पास गया लेकिन वह बचाने में असफल हो गया। मकान की एक दीवार और मलगा पति अशोक बागवान (38) के ऊपर भी गिर गए जिससे वह वही दब गया। मकान की चपेट में पति-पत्नी के आने से पत्नी संगीता की मौके पर मौत हो गई वही पति अशोक बागवान की गर्दन टूट गई।
आसपास के लोगों ने तत्काल गिरे मकान का मलबा हटाया वा लकड़ियां हटाने के बाद दोनों को बाहर निकाला। जहां संगीता की मौत हो चुकी थी, वहीं गंभीर रूप से जख्मी अशोक बागवान को घंसौर अस्पताल उपचार से ले जाया गया।
सुनवारा चौकी प्रभारी अशोक बघेल ने बताया कि मकान गिरने से संगीता की मौत हो गई वहीं घायल अशोक का इलाज किया जा रहा है। सूचना मिलते ही मौके पर सुनवारा चौकी प्रभारी अशोक बघेल, प्रधान आरक्षक मेरसिंग परते, आरक्षक सौरभ ठाकुर पहुंच गए। वही सुनवारा निवासी राघवेंद्र मिश्रा पिता नरेंद्र मिश्रा का पक्का निधि कुआं भी बारिश की भेंट चढ़ गया कुआं पूरी तरह से बैठ गया।
Comments are closed.