Homeसिवनीसिवनी रेलवे समाचार: 24 फरवरी को सिवनी से चौरई के बीच होगा...

सिवनी रेलवे समाचार: 24 फरवरी को सिवनी से चौरई के बीच होगा सीआरएस, पढ़ें टाइमिंग

सिवनी रेलवे समाचार (Seoni Railway News): 24 फरवरी को सिवनी से चौरई के बीच होगा इलेक्ट्रिफिकेशन का सीआरएस

Date:

सिवनी रेलवे समाचार (Seoni Railway News): सिवनी जिले में वर्षों से रेल सुविधा बंद पड़ी है और धीरे धीरे 2023 की शुरुवात में रेल सेवा शुरू होने की उम्मीद बढती चली जा रही है.

देरी से ही सही दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने सिवनी जिले की सुध ले ही ली, सिवनी जिले में भोमा से सिवनी के बीच लगभग 18 किलोमीटर के हिस्से में विद्युतीकरण के काम का कमीशन ऑफ रेलवे सर्विस (CRS) का काम 30 दिसंबर को हुआ था.

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के मण्डल रेल प्रबंधक कार्यालय के से प्राप्त जानकारी के अनुसार 24 फरवरी 2023 को सीआरएस के लिए सिवनी से ट्रेन सुबह 9 बजे चौरई के लिए निकलेगी जो चौरई दोपहर 2 बजे पहुंचेगी.

इसके बाद चौरई से वापस सिवनी के लिए ट्रेन दोपहर 03 बजे चौरई स्टेशन से निकलकर सिवनी 03 बजकर 30 मिनिट पर पहुंचेगी.

दरअसल सिवनी से चौरई जाते समय 5 घंटे का समय इसलिए लगेगा क्योंकि सिवनी से चौरई जाते समय अधिकारीयों द्वारा विद्युतीकरण के कार्य का इंस्पेक्शन किया जाएगा, और चौरई से सिवनी आते समय सिर्फ 30 मिनिट का समय लगेगा क्यों की वापस जाते समय ट्रेन से विद्युतीकरण के काम का स्पीड ट्रायल का टेस्ट किया जाएगा.

Seoni to Chourai CRS UPDATE

जारी पात्र के अनुसार आगामी 24 फरवरी को सिवनी से चौरे के बीच बचे हुए इलेक्ट्रिफिकेशन कार्य का सीआरस होना तय किया गया है .

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related