सिवनी: सूर्यकांत चतुर्वेदी हो सकते है युमो के अगले जिला अध्यक्ष

Date:

सिवनी: जैसा कि ज्ञातव्य है वर्तमान में भाजपा संगठन में नवगठन कि प्रक्रिया तेजी से चल रही है, भाजपा प्रदेश नेतृत्व नगर निकाय चुनाव से लेकर संगठन के प्रमुख पदों मे युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने में खासी रुचि दिखा रही हैं। इसी बीच भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा हो जाने के पश्चात अब लोगो की नजर युमो जिला अध्यक्ष की ओर लगी होई है साथ ही योग्य चेहरे सामने आने लगे हैं।

अगर सिवनी की बात करे तो सिवनी में भी युमो अध्यक्ष पद के दावेदार सक्रिय हो गये हैं। इसी कड़ी में सूर्यकांत चतुर्वेदी का नाम भी चर्चा का विषय बना हुआ है। अभाविप में छात्र राजनीति से शुरुआत करने वाले चतुर्वेदी इकाई अध्यक्ष से प्रदेश तक के दायित्वो का निर्वहन कर चुके है, साथ ही नेहरु युवा केंद्र, संघ, भाजपा, विभिन्न सामाजिक संगठनों व समाज के भी विभिन्न दायित्वों का निर्वहन कर चुके चतुर्वेदी, अपनी कर्मठ्ता, लगन व साफ छवि के लिए जाने जाते हैं।

विगत विधान सभा व लोक सभा चुनाव में भी सूर्यकांत चतुर्वेदी भाजपा संगठन की ओर से महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर चुके है। अपनी साफ छवि व कर्मठ्ता के लिये पहचाने जाने वाले सूर्यकांत चतुर्वेदी वर्तमान जिला अध्यक्ष भाजपा व सिवनी विधायक जी के भी करीबी कहे जाते है । ऐसे में सूर्यकांत चतुर्वेदी के समर्थकों का मानना है कि अगर चतुर्वेदी युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष बनते है तो पार्टी में युवाओं की भागीदारी बढेगी।

Web Title : Seoni News Suryakant Chaturvedi may be the next district president of Yuva Morcha

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related