सिवनी : जिला मुखायालय के गाँधी चौक में वर्ष भर सुबह 7 बजे से दोपहर तक प्रतिदिन मजदूरी कर अपना घर चलाने वाले महिला पुरुष मजदूर काम मिलने की आशा में एकत्र होते है।
अफसोस जनक यह है कि सरकार मजदूरों को उनका हक दिलाकर उन्हें आर्थिक रूप से सम्बल बनाने के लिए करोड़ो रूपये खर्च कर रही है वही गांधी चौक में एकत्र होने वाले ये गरीब लोग गर्मी वर्षा एव ठंड के दौरान भी खुले आसमान के नीचे विपरीत वातावरण में घण्टो खड़े रहते है जबकि श्रम कानून के अनुसार इनको नपा सिवनी दवारा सर्व सुविधा युक्त शेड उपलब्ध कराए जाने के निर्देश हे
अफसोस हे की इस समस्या पँर ना तो पालीका सिवनी के पार्षद ध्यान दे रहे ना ही वे मजदूर संघठन जो कभी कभी चुनाव के समय खुद को मजदूरों का सबसे बड़ा हित चितंक बताते है।
इस समस्या पँर खबरसत्ता द्वारा सी एम ओ नपा सिवनी नवनीत पांडेय से चर्चा की गई तो उहोंने कहा कि जल्द ही नपा की स्वामित्व वाली जमीन पर इन मजदूरों के लिए शेड निर्माण किया जाएगा