HomeसिवनीSeoni नगर पालिका में लगे नगरपालिका मुर्दाबाद के नारे - जलावर्धन योजना...

Seoni नगर पालिका में लगे नगरपालिका मुर्दाबाद के नारे – जलावर्धन योजना की वजह से हुआ हंगामा

Date:

सिवनी : सिवनी जिले में जिस जलावर्धन योजना (Jalawardhan Yojana) को 2016 में शुरू हो जाना चाहिए था उसका काम आज तक पूरा नही हुआ है। देखते देखते गर्मी के चार मौसम बीत गए, और चार कलेक्टर भी, लेकिन इस जलावर्धन योजना का काम कोई पूरा न करा पाया।

यह बात नागरिक मोर्चा के गौरव जैसवाल द्वारा बातचीत में बताई गयी, गौरव जैसवाल के अनुसार भाजपा के तथाकथित बड़े बड़े नेताओं ने तो कभी सिवनी की गरीब जनता की इस छोटी सी समस्या पर ध्यान ही नही दिया.

जिले के नेताओं पर तंज कसते हुए गौरव जैसवाल में बताया कि ये स्थानीय नेता अब केंद्र सरकार चलायें अथवा नल, नाली, आवारा पशु ही करते हैं। खैर भाजपा नेताओं पर तो बड़ी जिम्मेदारी है ही, अब बात रही कांग्रेस की तो जिले के कांग्रेसि तो कांग्रेस कार्यालय के उद्घाटन के लिए पूर्व सीएम को सिवनी लाने में लगे हुए है.

गौरव ने यह भी बोला इस स्थिति में ना तो भाजपाई कुछ बोलेंगे और ना ही कांग्रेसी क्योकि नगरपालिका चुनाव नजदीक ही है , हालाकि सिवनी की जनता भी बहुत धैर्यवान और शांतिप्रिय है, जहां जलावर्धन के नाम पर चार साल तक शहर की सड़कें खुदी पड़ी रही, नलों से पानी नदारत रहा, पार्षद ठेकेदारी में व्यस्त रहे, मज़ाल है जो कोई शिकायत करता! परन्तु अब जिले की जागरूक जनता ने यह जिम्मा उठा लिया है.

जनता नागरिक मोर्चा के साथ मिलकर नगरपालिका को उसके द्वारा किए जा रहे लटकाऊ कार्यो से अवगत करायगी, अगर अब भी नगरपालिका जलावर्धन के नाम पर सिर्फ लटकाने के काम करेगी तो अब जनता के पास आंदोलन करने के अलावा कोई और दूसरा रास्ता बचेगा.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related