Homeसिवनीसिवनी / मुख्यमंत्री जीवन शक्ति योजना से जुड़कर महिलाओं ने बनाऐ 19...

सिवनी / मुख्यमंत्री जीवन शक्ति योजना से जुड़कर महिलाओं ने बनाऐ 19 हजार से अधिक मास्क

Date:

सिवनी : ”मुख्यमंत्री जीवन शक्ति योजना” से जुड़कर जिले के नगरीय क्षेत्र की महिलाऐं अपने घरों से ही मानकस्तर के मास्क बनाकर कोरोना वायरस संक्रमण से रोकथाम में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं ।

कोरोना वायरस संक्रमण से आमजनों को बचाने के लिए स्थानीय स्तर पर पर्याप्त मात्रा में मास्क की उपलब्धता सुनिश्चित करने एवं महिलाओं को आर्थिक रूप से सुदृढ़ करने की मंशा से प्रदेश शासन द्वारा मुख्यमंत्री जीवन शक्ति योजना अंतर्गत जिले के नगरीय क्षेत्र सिवनी, बरघाट एवं लखनादौन की कुल 166 महिलाओं द्वारा ऑन लाईन पोर्टल के माध्यम से जीवन शक्ति योजना पंजीयन कराया गया है।

जिन्‍हें 200-200 मास्‍क बनाने हेतु वर्क ऑर्डर शासन द्वारा प्रदान किया गया है । मुख्यमंत्री जीवन शक्ति योजना तहत पंजीकृत महिलाओं द्वारा अपने घरों से ही मानकस्तर के डबल लेयर थ्री फोल्ड सूती के मास्क बनाकर प्रशासन को उपलब्ध करा रही है।

वर्तमान में सिवनी नगरीय क्षेत्र की 85 महिलाओं ने 17 हजार, बरघाट नगरीय क्षेत्र की 5 महिलाओं ने 1 हजार तथा लखनादौन नगरीय क्षेत्र की 8 महिलाओं ने 1330 इस प्रकार कुल 19330 मास्क जिला प्रशासन को उपलब्ध कराए गए हैं । इन सभी महिलाओं को 11/- रूपये प्रति मास्‍क की दर से राशि उनके बैंक खाते में स्‍थानांतरित की जा चुकी है ।

”मुख्यमंत्री जीवन शक्ति योजना” योजनांतर्गत बनाए जा रहे मास्क थ्री फोल्ड टू लेयर शतप्रतिशत सूती वस्त्र के मानकस्तर के मास्‍क हैं । शासकीय/ अशासकीय/ अर्द्धशासकीय/स्‍वयं सेवी संस्‍थायें एवं अन्‍य नागरिकगण कार्यालय जिला शहरी विकास अभिकरण, दलसागर तालाब के सामने, सिवनी से 11/- रूपये प्रति मास्‍क की दर पर क्रय कर सकते हैं ।

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related