सिवनी: सिवनी कलेक्टर डॉ राहुल हरिदास फटिंग ने स्वच्छता सर्वेक्षण 2021 के तहत नगर पालिका द्वारा तैयार किए जा रहे मॉडल का शनिवार 23 जनवरी को अवलोकन किया गया।
ज्ञात हो कि नगर पालिका सिवनी द्वारा नगरीय क्षेत्र के विभिन्न 10 ऐसे स्थान जहां पूर्व में गंदगी एवं कचरा का ढेर लगा रहता था उन्हें चिन्हांकित कर स्वच्छता सर्वेक्षण 2021 के तहत ऐसे स्थानों को चिन्हांकित किया गया है एवं उन स्थानों पर नगर पालिका द्वारा बहुत ही कम लागत मे पुराने टायर, प्लास्टिक बाटल, मटके इत्यादि वेस्टेज मटेरियल का उपयोग कर मॉडल तैयार किए जा रहें हैं।
निरीक्षण के दौरान परियोजना अधिकारी नगरीय प्रशासन विभाग सिवनी श्री अभिजीत पचौरी, मुख्य नगरपालिका अधिकारी सिवनी श्री नवनीत पांडे, सब इंजीनियर सुश्री वंदना मरकाम एवं अन्य स्टाफ की उपस्थिति रही।
कलेक्टर डॉ फटिंग ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा में किया माल्यार्पण
सिवनी कलेक्टर डॉ राहुल हरिदास फटिंग ने 23 जनवरी 2021 को नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती के उपलक्ष्य में शासकीय सुधारालय में नेताजी की प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित किए। उन्होंने पराक्रम दिवस के रूप में मनाए जा रहे नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की जयंती के उपलक्ष्य में विशेष गृह के बच्चों को नेताजी के आदर्श मूल्यों के विषय में जानकारी दी।