Homeसिवनीसिवनी: मतदाता जागरूकता अभियान को लेकर सिवनी कलेक्टर ने दिए संबंधित अधिकारियों...

सिवनी: मतदाता जागरूकता अभियान को लेकर सिवनी कलेक्टर ने दिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश

Date:

सिवनी : नगरीय निकाय एवं त्रि-स्तरीय पंचायत निर्वाचन 2020-21 निर्भीक, स्वतंत्र एवं नैतिक मतदान के संबंध में मतदाताओं को जागरूक करने के उद्देश्य से कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ राहुल हरिदास फटिंग की अध्यक्षता में सभी विभाग प्रमुख की बैठक कलेक्टर सभाकक्ष में आयोजित की गई।

जिसमें जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा समस्त संबंधित विभाग को (SENSE) की गतिविधियों का क्रियान्वयन निर्वाचन आयोग द्वारा जारी कलैण्डर अनुसार किये जाने के निर्देश दिये गये। कलेक्टर द्वारा कहा गया कि सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ मतदाता जागरूकता अभियान में गति लाये। उप जिला निर्वाचन अधिकारी (अपर कलेक्टर श्री मूलचंद वर्मा  द्वारा जिले में स्थानीच चुनाव में वोटर टर्नआउट का प्रतिशत अधिक से अधिक प्राप्त करने हेतु निर्देशित किया गया।

उप जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि जिन मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में नहीं जुडे है, ऐसे मतदाताओं का चिन्हांकन कर नाम जुडवाने की कार्यवाही पूर्ण कर ली जाये। बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत, समस्त अनुविभागीय अधिकारी राजस्व, उपसंचालक सामाजिक न्याय एवं नि:शक्तजन कल्याण सिवनी जिला कार्यक्रम अधिकारी राजस्व, उपसंचालक सामाजिक न्याय एवं नि:शक्तजन कल्याण सिवनी, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला बाल विकास सिवनी, उपसंचालक, कृषि सिवनी, सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी सिवनी, प्राचार्य, शा.स्नातकोत्तर महाविद्यालय सिवनी, प्राचार्य शा.कन्या महाविद्यालय सिवनी, जिला महिला सशक्तिकरण अधिकारी सिवनी, श्रम पदाधिकारी सिवनी, कार्यपालन यंत्री ग्रामीण यांत्रिकी सेवा सिवनी, कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण विभाग सिवनी, महाप्रबंधक प्रा.म.ग्राम सड़क विकास प्राधिकरण सिवनी, महाप्रबंधक प्रा.म. ग्राम सडक विकास निगम सिवनी, जिला समन्वयक जन अभियान परिषद सिवनी, जिला परियोजना समन्वयक जिला शिक्षा केन्द्र सिवनी, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत समस्त मुख्य नगर पालिका अधिकारी नगरपालिका / नगरपंचायत समस्त एवं अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

बैठक में नोडल अधिकारी (SENSE) जिला शिक्षा अधिकारी सिवनी द्वारा सेन्स गतिविधियों की जानकारी दी गई। सभी विभागों से सेन्स गतिविधियों का क्रियान्वयन मतदाता जागरूकता हेतु निरन्तर किये जाने हेतु अपील की गई। संबंधित विभाग अपने-अपने स्तर से पोस्टर, बेनर, फ्लेक्टस आदि चस्पा करते हुए प्रचार-प्रसार किये जाने की कार्यवाही सुनिश्चित करेंगे एवं कृत कार्यवाही का पालन प्रतिवेदन सेन्स नोडल अधिकारी की मेल आई.ई.डी पर उपलब्ध करायेंगे।

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related