सिवनी: अवैध रेत परिवहन में लिप्त चार ट्रेक्टर मालिकों पर 93,750 रूपये का अर्थदण्ड

Date:

सिवनी 24 / कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी डॉ राहुल हरिदास फटिंग ने अवैध रेत परिवहन पर लिप्त पाए गए 4 ट्रेक्टर वाहनों के मालिकों पर अर्थदण्ड आरोपित करने के आदेश जारी किए है।

अलग-अलग प्रकरणों में किए गए आदेश में बरघाट विकासखण्ड के ग्राम मैली नाले से अवैध रेत भरते हुए पाए गए ट्रेक्टर क्रमांक एमपी 22 एबी 3913 के मालिक श्रीमति नरसोंबाई पर 18 हजार 750 रूपये, बरघाट में अवैध रेत परिवहनकर्ता पाए गए ट्रेक्टर क्रमांक एमपी 22 एबी 0896 के मालिक सिद्धार्थ राय पर 25 हजार रूपये, ग्राम जेवनारा पर अवैध रेत परिवहन करते पाए गए ट्रेक्टर क्रमांक एमपी 22 एबी 4699 के वाहन मालिक दीपक ठाकुर पर 25 हजार रूपये तथा सिवनी विकासखण्ड के ग्राम बखारी में बैनगंगा नदी से अवैध रेत भरते हुए ट्रेक्टर इंजन क्रमांक 3 सी 42103817 के वाहन मालिक गोविंद सूर्या पर 25 हजार रूपये का अर्थदण्ड आरोपित करने के आदेश जारी किए गए हैं। 

राजस्व प्रकरणों की कलेक्टर डॉ फटिाग ने की समीक्षा

कलेक्टर डॉ राहुल हरिदास फटिंग द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली गई।

उन्होंने सभी अनुविभागीय अधिकारियों, तहसीलदारों, नायब तहसीलदारों को ओलावृष्टि प्रभावित ग्रामों में हुई क्षति का त्वरित व वास्तविक आकलन कर किसानों से दावा आपत्ति आमंत्रित करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि ओलावृष्टि से प्रभावित हुए किसानों की सूची ग्रामपंचायतों में चस्पा की जाए तथा किसानों से प्राप्त दावे आपत्ति की जाँच कर उनमें आपेक्षित सुधार करते हुए राहत राशि वितरण की कार्यवाही समय सीमा में पूर्ण की जाए।

कलेक्टर डॉ फटिंग ने राजस्व न्यायालवार लंबित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए राजस्व प्रकरणों के निराकरण की गति बढ़ाने के निर्देश भी अधिकारियों को दिए। उन्होंने न्यायालयवार लंबित अविवादित बंटवारे, अविवादित नामांतरण प्रकरणों के शीघ्र निराकरण के निर्देश भी अधिकारियों को दिए। उन्होंने राजस्व अधिकारियों को भू-माफियाओं पर सतत रूप से प्रभावी कार्यवाही करने के भी निर्देश दिए।

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related