Homeसिवनीसिवनी: ध्यान दीजिए कलेक्टर साहब, निश्चित मापदंडो को अनदेखा कर तेजी से...

सिवनी: ध्यान दीजिए कलेक्टर साहब, निश्चित मापदंडो को अनदेखा कर तेजी से हो रहा पाइपलाइन की खुदाई और बिछाई कार्य

Date:

सिवनी, बरघाट (एस. शुक्ला): ग्राम धारनाकला मे नल जल मिशन योजना के तहत पानी टंकी का निर्माण कार्य पूर्ण होने के साथ ही पी.एच.ई. विभाग द्वारा पेयजल समस्या से निजात दिलाने के लिये बोरिंग भी करा दी गई है.

जिससे हर घर को पानी मिल सके वही दूसरी तरफ पूरे ग्राम मे पाइपलाइन बिछाने के लिये लगातार नाली खुदाई का कार्य चल रहा है. पाइपलाइन बिछाई का कार्य भी बड़ी तेजी से चल रहा है, जिससे शीघ्रता से पेयजल समस्या का निराकरण भी हो और हर घर को पानी उपलब्ध हो.

रोड के किनारे खोदी जा रही है नाली

उल्लेखनीय है की धारनाकला मे भविष्य को दरकिनार कर मेन रोड के किनारे पाइपलाइन बिछाने के लिये खुदाई की जा रही है जिससे लोगो के घरो मे पानी प्राप्त करने के लिये लम्बी दूरी से नल कनेक्शन के लिये पाइपलाइन बिछाने की जरूरत होगी और आने वाले समय में यह पाइप लाइन सिवनी बालाघाट रोड के निर्माण के साथ ही छति ग्रस्त हो जाएगी.

इससे शासन को भी लाखो रूपये पुनः पाइपलाइन के लिये खर्च करने होगे जबकि एक निश्चित मापदंड पर मेन रोड से दूरी तय करने के लिये पहले भी यहाँ लोगो के द्वारा आवाज उठाई गई थी. किन्तु इस सम्बन्ध मे किसी भी अधिकारी ने ध्यान देना मुनासिब नही समझा और यही कारण है की धारनाकला मे मेन रोड से कही चालीस फिट तो कही बीस फिट तो कही दस फिट के दायरे मे ही पाइपलाइन बिछाने के लिये नाली खोदी जा रही है.

अतिक्रमण के मकड़जाल में पूरा क्षेत्र

यहा यह भी उल्लेखनीय है की धारनाकला मे मेन रोड पर दोनो तरफ अवैध अतिक्रमण का जाल फैला हुआ है जो रोड के किनारे तक अपनी दुकान का समान रखे रहते है जिससे आवागमन मे भारी दिक्कतो का सामना करना पडता है तथा अनेको बार बडी दुर्घटनाऐ भी यहा घटित हो चुकी है और लोगो की जाने भी जा चुकी है.

यहा यह बताना भी लाजिमी है लोगो के द्वारा निजी मकान के सामने तक अतिक्रमण कर लिये गये है जिन्हे हटाने के लिये सम्बन्धितो के पसीने छूट रहे है जबकी इस सम्बन्ध मे लोगो के द्वारा तहसीलदार तथा जिला कलेक्टर को भी आवेदन प्रस्तुत कर न्याय की मांग की गई है. जिले के संवेदन शील जिला कलेक्टर इस ओर ध्यान दे कार्यवाही करेगे ऐसी जनापेक्षा है.

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related