सिवनी : उपसंचालक सामाजिक न्याय एवं निःशक्तजन कल्याण विभाग सिवनी द्वारा जानकारी देते हुए बताया कि आयुक्त सामाजिक न्याय एवं निःशक्तजन कल्याण भोपाल के निर्देशानुसार कलेक्टर डॉ राहुल हरिदास फटिंग के मार्गदर्शन में विश्व दिव्यांग दिवस के अवसर पर सामाजिक न्याय एवं निःशक्तजन कल्याण विभाग सिवनी द्वारा दिव्यांगजनों के ऑनलाईन प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया था।
प्रतियोगिता अस्थिबाधित दिव्यांगजनों के लिए-(एकल वादन, एकल गायन, चित्रकला एवं रंगोली) दृष्टिबाधित दिव्यांगजनों के लिए (एकल वादन, एकल गायन, भाषण), श्रवणबाधित दिव्यांगजनों के लिए (चित्रकला, रंगोली, एकल डांन्स), मानसिकबाधित दिव्यांगजनों के लिए (चित्रकला, रंगोली, एकल डॉन्स, एकल वादन, एकल गायन) दिव्यांगजनों के लिए ऑनलाईन दिव्यांगतावार एवं आयुवर्गवार (आयु 5-14, आयु 14-18 एवं आयु 18 वर्ष से अधिक) प्रतियोगिता आयोजित की गई थी।
उपसंचालक सामाजिक न्याय एवं निःशक्तजन कल्याण सिवनी वीरेश सिंह बघेल ने बताया कि जिन दिव्यांगजनों विश्व दिव्यांग दिवस के अवसर पर ऑनलाईन प्रतियोगिता मे शामिल हुए है उनका शिक्षा विभाग एवं सामाजिक न्याय विभाग की संयुक्त निर्णायक मण्डल का गठन कर परिणाम घोषित किये गये है, जिन्हे आगामी 30 दिसम्बर 2020 को बाहुबली लॉन सिवनी में कलेक्टर महोदय के करकमलों से प्रतियोगिता में प्रथम,द्वितीय तृतीय एवं सात्वांवना पुरस्कार तथा प्रमाण पत्र वितरण किया जावेगा। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सिवनी श्री सुनील दुबे द्वारा सभी प्रतिभागी दिव्यांगजनों से उपस्थिति की अपील की गई है।