Homeसिवनीसिवनी कोरोना वायरस: जब NGO एवं NCC, NSS के छात्र-छात्राओं का सिवनी...

सिवनी कोरोना वायरस: जब NGO एवं NCC, NSS के छात्र-छात्राओं का सिवनी कलेक्टर ने किया…

Seoni News : NGO and NCC, NSS students, who are actively participating in the Rokotoko campaign, encouraged the collector

Date:

सिवनी : रोकोटोको अभियान के माध्यम से आमजनों को कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव के लिए जरूरी सावधानी बरतने के लिए प्रेरित करने की मंशा से विभिन्न गैर सरकारी संगठन अपनी सकारात्मक भागीदारी कर रहे हैं तथा नगर के भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों में आमजनों को मास्क के उपयोग करने, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए स्वयं व अपने परिवारजनों को कोरोना संक्रमण से बचाने के लिए जरूरी सावधानी बरतने के प्रति जागरूक कर रहे हैं।

कलेक्टर डॉ राहुल हरिदास फटिंग द्वारा मंगलवार 20 अक्टूबर को सेवाभाव से पुनित कार्य से जुड़े इन संगठनों के बीच पहुचकरउनका उत्साहवर्धन किया गया। डॉ फटिंग द्वारा बाहुबली चौक, गांधी भवन चौक, शुक्रवारी चौक तथा छिंदवाड़ा चौक पहुंच कर रोकोटोको अभियान में सक्रिय भागीदारी कर रहे गूंज व सिविल डिफेंस संस्थान, नेकी की राह के साथ ही एनसीसी व एनएसएस के छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन किया तथा लगातार रोकोटोको अभियान के माध्यम से कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव को लेकर बरती जाने वाली सावधानी के प्रति जनजागरूकता फैलाने की अपील की।

इस अवसर पर अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सिवनी श्री अंकुर मेश्राम, सहायक संचालक महिला एवं बालविकास विभाग श्री अभिजीत पचौरी सहित अन्य संबंधित अधिकारियों की उपस्थिति रही। 

Web Title : Seoni News NGO and NCC, NSS students, who are actively participating in the Rokotoko campaign, encouraged the collector

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related