सिवनी। कोतवाली परिसर में गुरुवार को ऊर्जा हेल्प डेस्क व नेकी की दीवार का विधिवत रूप व कोरोना गाइड लाइन का पालन कर उदघाटन किया गया।
ऊर्जा हेल्प डेस्क में महिलाओं, बालिकाओं को अनेक सुविधाए मिलेगी। यहाँ पहुँचने वाली महिलाओं, बालिकाओं को त्वरित न्याय मिलेगा। पीड़िता यहां खुलकर अपनी बात रख सकेंगे। शिकायत दर्ज करा सकती हैं।
इसके साथ ही कोतवाली परिसर स्थित नेकी की दीवार में गरीब, बेसहारा महिलाओं, पुरुषों, बच्चों को नए कपड़े, महिलाओं को नई साड़ी आदि वस्त्र प्रदाय किया जाएगा।
इस मौके पर सिवनी विधायक दिनेश राय मुनमुन, भाजपा जिला अध्यक्ष आलोक दुबे, पुलिस अधीक्षक कुमार प्रतीक, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमलेश खरपुसे, sdop पारुल शर्मा, कोतवाली थाना प्रभारी महादेव नागोतिया व समाज सेवी आदि मौजूद थे।
विधायक ने कुमारी खुशी उइके, काजल मर्सकोले, प्रतिभा ठाकुर, आंषिका रजक आदि को 25 हजार का चेक व शाल से समानित किया गया।