मध्य प्रदेश में परिवर्तन का शंखनाद, सिवनी पहुंची जन आक्रोश यात्रा

Seoni News: मध्य प्रदेश में परिवर्तन का शंखनाद, सिवनी पहुंची जन आक्रोश यात्रा

SHUBHAM SHARMA
By
SHUBHAM SHARMA
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena...
6 Min Read
Seoni News: मध्य प्रदेश में परिवर्तन का शंखनाद, सिवनी पहुंची जन आक्रोश यात्रा

सिवनी (Seoni News): मध्यप्रदेश में परिवर्तन का शंखनाद, भ्रष्ट शिवराज सिंह सरकार की नाकामियों को उजागर करने पूर्व केन्द्रीय मंत्री सुरेश पचैरी, प्रदीप जैन जन आक्रोश यात्रा लेकर सिवनी नगर की सीमा ग्राम फुलारा पंहुचे.

जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजकुमार खुराना, जिले के प्रभारी चैधरी गंभीर सिंह एवं उत्साहित कांग्रेस जनों ने भव्य स्वागत किया।

जन आक्रोश यात्रा मातृधाम कातलबोडी पंहुची जहाॅ माॅ. राजराजेश्वरी मंदिर में पूजा अर्चना कर लखनवाड़ा में स्वागत किया गया, सिवनी नगर प्रवेश पर अनेक स्थानों पर जन आक्रोश यात्रा का स्वागत कर जन आक्रोश यात्रा छिन्दवाड़ा चौक पंहुची।

यहां पहुंचकर गणेश जी के मंदिर में पूजा अर्चना कर मंच पर पंहुचे पचैरी जी ने कहा कि समय कम है मैं अपनी बातो को मीडिया के माध्यम से आप तक पंहुचाउगा।

जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजकुमार खुराना द्वारा सुरेश पचैरी, प्रदीप जैन, डाॅ. नरेश कुमार, चैधरी गंभीर सिंह, ठा.रजनीशसिंह का स्वागत किया गया, नगरपालिका अध्यक्ष शफीक खान द्वारा साल एवं पुष्पमालाओं से अतिथि गणो का स्वागत किया गया।

जन आक्रोश यात्रा नगर का भ्रमण करते हुये जिला कांग्रेस कार्यालय पंहुची, पत्रकारों को सम्बोधित करते हुये सुरेश पचैरी एवं प्रदीप जैन ने कहा कि जन आक्रोश यात्रा मध्यप्रदेश में सात स्थानो से गणेश चर्तुथी के पावन अवसर पर प्रारंभ की गयी यह यात्रा 11400 किलोमीटर की यात्रा है।

हमारी यात्रा रूट नं. 5 की है जो हरदा जिले से शुरू होकर नर्मदापुर में समापन्न होगा। यदि हम केन्द्र सरकार की बात करें तो कोरोनाकाल में ईलाज के अभाव में देश के अनेक लोगो ने अपनी जान गवा दी।

देश में स्वास्थ्य एवं शिक्षा सुविधाओं का अभाव है मोदी जी की घोषणाएॅ झूठी साबित हुई उन्होंने 15 लाख रूपये हर व्यक्ति के खाते में देने की बात कही थी, प्रति वर्ष 2 करोड़ युवाओं को रोजगार देने की घोषणा की थी, 2022 तक पक्के मकान, किसानों की आय बढ़ाने की बात कही थी, विदेशो से कालाधन वापिस लाने की बात कही थी लेकिन आज दिनांक तक सारी घोषणाएॅ सिर्फ घोषणा बनकर रह गयी।

जन आक्रोश यात्रा को लेकर लोगो में उत्साह, एक ओर भाजपा के खिलाफ आक्रोश है कार्यकर्ताओं में जोश है।

वही भाजपा की विकास यात्रा, जन आर्शीवाद यात्रा जैसा माहौल आपको इस यात्रा में देखने को नहीं मिलेंगा, शिवराज सिंह सरकार ने जो घोटाले किये, ई-टेंडिरिंग घोटाला, व्यापंम घोटाला, खनिज घोटाला इन सब घोटाला की जांच शुरू कर दी गई थी, मध्यप्रदेश में कमलनाथ जी की सरकार गिरा दी गई।

कमलनाथ जी जब केन्द्र में शहरी विकास मंत्री थे उन्होंने नपकेेउजयोजना अन्तर्गत मध्यप्रदेश को  3451 करोड़ इसी तरह नपक स्कीम के तहत 864 करोड़ की वित्तीय राशि दी, मुख्यमंत्री रहते हुये प्रदेश के 27 लाख किसानों का कर्जा माॅफ किया।

महाकाल, महेश्वर और रामपथ वन गमन के लिए 450 करोड़ की राशि स्वीकृत की गई, प्रत्येक विकास खंण्ड में गौशाला का निर्माण कराया गया, 100 रू. 100 यूनिट बिजली दी गई,  मुख्यमंत्री कन्या विवाह में 51 हजार रू. की राशि दी गई मुख्यमंत्री रहते हुये एक-एक वचन को पूरा करने का काम किया। अभी प्रदेश में कांग्रेस सरकार बनने पर 11 वचन दिये है।

सिवनी की भूमि को मैं पवित्र भूमि मानता हॅू यह भूमि महाराजश्री की अवतरण भूमि है जिनका मैं भी शिष्य रहा हॅू।

शिवराज सिंह द्वारा इस भूमि के लिए की गई अनेक घोषणाएॅ पूरी नही की, उन्होंने घोषणा की थी कि मैं सिवनी में इंजीनियरिंग काॅलेज, कृषि विद्यालय, ट्रांसपोर्ट नगर, पालिका बाजार बनाउंगा ऐसी अनेक घोषणाएॅ की गई जो अभी तक पूरी नहीं हुई।

शिवराज सिंह चैहान ने हर घर से 1 व्यक्ति को रोजगार देने की बात कही थी, महिलाओं के लिए फास्टेªक कोर्ट की बात कही थी, संसदीय कार्य समिति की रिपोर्ट बताती है कि पूर्व में मध्यप्रदेश में प्रति व्यक्ति आय 9740 रू. वर्तमान में यह घटकर आय 8639 रू. हो गई, दबतइ के आंकडे़ बताते है कि मध्यप्रदेश में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जन जाति, महिला, बच्चो के उत्पीड़न के मामले सबसे अधिक है, दहेज उत्पीड़न के मामलो में मध्यप्रदेश तीसरे स्थान पर है।

मनरेगा के तहत जो पैसा मध्यप्रदेश को भेजा गया उसका 75 प्रतिशत ही खर्च किया, जो पैसा भेजा गया मध्यप्रदेश की भ्रष्ट सरकार ने दूसरे मद में खर्च कर लिया गया।

आज मध्यप्रदेश सरकार पर 4 लाख 22 हजार करोड़ रूपय का कर्ज है, मध्यप्रदेश की बहुमूल्य संपत्ति गिरवी रखी जा रही है शिवराज सिंह  प्रति दिन नई नई घोषणाएॅ कर रहें है लगभग 22 हजार घोषणाएॅ की जा चुकी है जिनका क्रियान्वयन नही हो पाया है। यह रिपोर्ट मध्यप्रदेश सरकार की फालोअप एक्शन प्लान की है।

जन आक्रोश यात्रा में जिला कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ताओं, वरिस्ठ कांग्रेस नेता, निर्वाचित कांग्रेस जनप्रतिनिधियो सहित महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, सेवादल, एनएसयुआई, सभी विभाग, प्रकोष्ठ ब्लाक कांग्रेस, मंडलम, सेक्टर, बूथ, बीएलए व कांग्रेस जनों ने बडी भारी संख्या में बड़चड़ कर हिस्सा लिया।

Share This Article
Follow:
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *