Homeसिवनीसिवनी: नगरीय निकायों और त्रि-स्तरीय पंचायतों की प्रारूप मतदाता सूची पर दावे...

सिवनी: नगरीय निकायों और त्रि-स्तरीय पंचायतों की प्रारूप मतदाता सूची पर दावे और आपत्तियां 15 फरवरी तक

Date:

सिवनी / नगरीय निकायों और त्रि-स्तरीय पंचायतों की प्रारूप मतदाता सूची जनवरी 2021 की स्थिति में निर्धारित केन्द्रों तक 8 फरवरी 2021 को प्रकाशित कर दी गई हैं। प्रारूप मतदाता सूची पर दावे-आपत्तियां 15 फरवरी तक प्राप्त किए जाएंगे और उनका निराकरण 20 फरवरी तक किया जाएगा।

फोटोयुक्त अंतिम मतदाता-सूची का नगरीय निकायों के वार्ड तथा निर्धारित स्थानों पर सार्वजनिक प्रकाशन 3 मार्च, 2021 को किया जाएगा।

मतदाता सूची में नाम शामिल करने, संशोधित करने या नाम को हटाने संबंधी दावे आपत्तियाँ प्राप्त किये जाने के लिए बीएलओ, प्राधिकृत कर्मचारी नगरीय निकायों में वार्ड-वार और पंचायत में संबंधित सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी कार्यालय, संबंधित जनपद पंचायत कार्यालय और संबंधित ग्राम पंचायत कार्यालय में उपलब्ध हैं।

मतदाता सूची में नाम जुड़वाने और अपना नाम अवलोकन के लिए बीएलओ से सम्पर्क किया जा सकता है। ऐसे व्यक्ति जो 01 जनवरी 2021 को 18 वर्ष के हो गये हैं, वे केन्द्र पर जाकर निर्धारित फार्म भरकर जमा करा दें। पिछली बार जो लोग अपना नाम नहीं जुड़वा पाये वे भी आवेदन कर सकते हैं। नाम एवं पता आदि में संशोधन भी करा सकते हैं।

मतदाताओं को मतदाता सूची में नाम परिवर्धन के लिए (नया नाम जुडवाने हेतु) एवं मतदाता केन्द्र परिवर्तन के लिए फार्म ईआर-1 भरना होगा। विलोपन (मतदाता सूची में नाम सम्मिलित होने पर आपत्ति) के लिए फार्म ईआर-2, मतदाता सूची की प्रविष्टि में सुधार संशोधन किए जाने के लिए फार्म ईआर-3 तथा रजिस्ट्रीकरण एवं सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के विरूद्ध अपील के लिए फार्म ईआर-4 भरना होगा। 

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related