Homeमध्य प्रदेशMP पुलिस भर्ती के लिए रिकॉर्ड तोड़ आवेदन, 4000 पदों के लिए...

MP पुलिस भर्ती के लिए रिकॉर्ड तोड़ आवेदन, 4000 पदों के लिए 12 लाख 05 हजार आवेदन, पढ़ें पूरी डिटेल्स

Date:

भोपाल: MP पुलिस भर्ती के लिए रिकॉर्ड तोड़ आवेदन, 4000 पदों के लिए 12 लाख 05 हजार आवेदन, पढ़ें पूरी डिटेल्स – पुलिस आरक्षक (MP Police Constable) बनने के लिए MP Police भर्ती में 4000 पदों के लिए 12 लाख 5 हजार युवाओं ने आवेदन हो चुके है। MP पुलिस विभाग की भर्ती में इतनी बड़ी संख्या में व्यापम (MP PEB) में आवेदन प्राप्त हुए हैं यदि पहले की बात करें तो इसके पहले व्यापमं को सर्वाधिक 1020000 आवेदन पिछली परीक्षा में प्राप्त हुए थे

वहीँ व्यापम ने युवाओं के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 6 फरवरी से बढ़ाकर 11 फरवरी तक कर दी थी । अब जानकारी के लिए आपको बता दें कि आवेदनों में 15 फरवरी तक ही सुधार किया जा सकेगा। अंतिम तिथि के आखरी पांच दिनों में लगभग 1 एक लाख आवेदको ने इस भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन दिया है ।

MPPEB द्वारा इस भर्ती परीक्षा को छह मार्च से आयोजित की जाएगी। MPPEB द्वारा कराई जा रही पुलिस आरक्षक भर्ती परीक्षा (MP Police Constable Exam) के लिए पिछली बार की अपेक्षा इस बार लगभग दो लाख आवेदन बढ़ गए हैं।

ज्यादा से ज्यादा युवाओं को भर्ती का लाभ मिल सके इस वजह से MPPEB ने आवेदन की तारीख में 5 दिन की बढ़ोतरी की थी । बेरोजगारी के चलते आरक्षक भर्ती परीक्षा में इंजीनियरिंग, एमबीए के साथ लॉ की डिग्री लेने युवाओं ने भी आवेदन किए हैं। पीईबी 3,862 पद जीडी आरक्षक और 138 पद रेडियो आरक्षक के लिए सुरक्षित रखे गए हैं। विभाग ने परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए मॉक टेस्ट की सुविधा भी दी है। परीक्षा कब तक चलेगी, यह उम्मीदवारों की संख्या देखने के बाद पीईबी तय करेगा। पीईबी द्वारा अब अन्य परीक्षाओं की तरह इस भर्ती परीक्षा में भी आधार कार्ड के अलावा पैन कार्ड, वोटर आईडी, ड्राइविंग लायसेंस व अन्य परिचय पत्रो से प्रवेश दिया जाएगा

MP POLICE CONTABLE EXAM के लिय ये थी शैक्षणिक योग्यता-

कांस्टेबल जीडी, सामान्य, एससी, ओबीसी के लिए -10वीं पास एसटी वर्ग के लिए – 8वीं पास है। जबकि आरक्षक (रेडियो) 12वीं पास एवं इलेक्ट्रॉनिक, मैकेनिक, मैकेनिक रेडियो, टीवी, इंर्स्ट्यूमेंट मैकेनिक, मैकेनिक कंप्यूटर हार्डवेयर, सूचना एवं संचार तकनीक, सूचना प्रौद्योगिकी व तकनीशियन पावर इलेक्ट्रॉनिक्स ट्रेड्स में से किसी एक में आईटीआई परीक्षा पास होना जरूरी है।

MP POLICE CONSTABLE EXAM परीक्षा – लिखित परीक्षा शुरू होने की तारीख 6 मार्च 2021 है। इंदौर में 50 से ज्यादा केंद्र बनाए जाने की संभावना है

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related